कांवड़ यात्रा के दौरान अश्लील डांस कर रही महिलाएं: कौन हैं ये लोग? क्या यही है इनकी भक्ति या हिंदू धर्म की पवित्र यात्रा को बदनाम करने की है साजिश?

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा के दौरान अश्लील डांस कर रही महिलाएं और उन्मत्त गतिविधियां, क्या यही है हिंदू धर्म की पवित्र यात्रा का अपमान? जानें क्या कांवड़ यात्रा के असली उद्देश्य से भटक रहे लोग समाज के लिए खतरा बन गए हैं।

Harsh Sharma
Published on: 22 July 2025 2:48 PM IST
Women doing obscene dance during Kanwar Yatra Who these people devotion conspiracy defame holy journey Hinduism
X

Women doing obscene dance during Kanwar Yatra Who these people devotion conspiracy defame holy journey Hinduism

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा हिंदू धर्म में एक अत्यधिक पवित्र और महत्वूर्ण यात्रा मानी जाती है। यह यात्रा विशेष रूप से शिव भक्तों द्वारा की जाती है, जिन्हें विश्वास है कि इस यात्रा के माध्यम से वे भोलेनाथ की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। कहा जाता है कि जो श्रद्धा और निष्ठा के साथ इस यात्रा को पूरा करता है, उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। हालांकि, हाल के वर्षों में कांवड़ यात्रा को कुछ स्थानों पर एक मनोरंजन का अवसर बना दिया गया है। खासकर सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें कांवड़ियों को आपस में झगड़ते हुए और अव्यवस्थित गतिविधियों में लिप्त देखा जा रहा है। इन वीडियो में कुछ लोग कांवड़ यात्रा के नाम पर अराजकता फैलाते हुए नजर आ रहे हैं, जो असल में कांवड़ यात्रा के उद्देश्य और धर्म की मूल भावना के खिलाफ है।

अश्लीलता का प्रदर्शन: क्या यही भक्ति है?

हाल ही में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें कांवड़ यात्रा के दौरान दो महिलाएं अश्लील गानों पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कांवड़ यात्रा का विशाल जनसैलाब इन महिलाओं के डांस को देख रहा है, जबकि वे भक्ति के बजाय अश्लीलता का प्रदर्शन कर रही हैं। यह स्थिति चौंकाने वाली है, क्योंकि कांवड़ यात्रा के असली उद्देश्य से यह बहुत दूर है। क्या यह वही भक्ति है, जो हम जानते हैं और मानते हैं? जब महिलाएं सार्वजनिक स्थानों पर चलती हैं तो उन्हें सुरक्षा और सम्मान की आवश्यकता होती है, लेकिन ऐसे वीडियोज उनके लिए और समाज के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बनते हैं। इन अश्लीलता फैलाने वाले तत्वों के कारण कांवड़ यात्रा की वास्तविक भक्ति पर सवाल खड़ा हो जाता है।

कांवड़ यात्रा की असली श्रद्धा:

कांवड़ यात्रा में असली श्रद्धा रखने वाले लोग, जो बिना चप्पल के, पूरे मन से जल लेकर जाते हैं, ऐसे भटके हुए लोगों की वजह से परेशान होते हैं। यह श्रद्धालु लोग अपने परिश्रम और ईश्वर के प्रति समर्पण से यात्रा करते हैं। लेकिन अश्लीलता फैलाने वाले और उन्मत्त तरीके से यात्रा करने वाले लोग इन असली श्रद्धालुओं का मनोबल तोड़ते हैं और उनका अपमान करते हैं। क्या सरकार को ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए, जो भक्ति के नाम पर हुड़ंग मचाते हैं?

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं:

इस वायरल वीडियो को अब तक लगभग 4 लाख लोगों ने देखा है और इस पर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं आई हैं। एक यूजर ने लिखा, ये लोग मस्ती में हैं, हाल ही में प्रदेश में गांजा की बड़ी खेप पकड़ी गई है। दूसरे यूजर ने प्रतिक्रिया दी, सच्चा सनातनी ऐसा कभी नहीं कर सकता। एक और यूजर ने कहा, ये सनातन धर्म को बदनाम और बर्बाद कर रहे हैं।" चौथे यूजर ने टिप्पणी की, मोदी और योगी राज में यही भक्ति है। इन प्रतिक्रियाओं से यह साफ है कि समाज में कांवड़ यात्रा के नाम पर हो रहे इस प्रकार के कृत्यों को लेकर गहरी चिंता है। हालांकि, यह सिर्फ व्यक्तिगत टिप्पणियां हैं, लेकिन इनका प्रभाव समाज में बहुत गहरा होता है। यह सब व्यक्तिगत टिप्पणियां हैं और न्यूज़ ट्रैक का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Harsh Sharma

Harsh Sharma

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!