Political News: अजय राय पर भड़के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष: सेना के अपमान का लगाया आरोप, देश विरोध की हदें पार कर रहा विपक्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और भारतीय सेना का अपमान करार देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Virat Sharma
Published on: 5 May 2025 9:25 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News: Photo-Social Media

Political News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और भारतीय सेना का अपमान करार देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अजय राय के बयान ने कांग्रेस की दूषित मानसिकता को उजागर कर दिया है। वहीं भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के गोबर को लेकर दिए गए तंज को भी देश की सनातन संस्कृति का अपमान बताया है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा राफेल विमान को लेकर दिया गया बयान और विमान की प्रतिकृति पर नींबू-मिर्च लगाकर उसका प्रदर्शन करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस और इंडी गठबंधन का यह आधिकारिक रुख है कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर सरकार के साथ हैं, तो उनके नेता भारतीय सेना पर इस तरह के हमले क्यों कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही राफेल विमान ने उत्तर प्रदेश से उड़ान भरकर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया और अगले ही दिन कांग्रेस के नेता उसी राफेल का मजाक उड़ा रहे हैं।

कांग्रेस पर भड़के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास राष्ट्र विरोधी बयानों से भरा हुआ है और अजय राय का बयान इस बात का ताजा उदाहरण है कि भाजपा का विरोध करते-करते कांग्रेस अब भारतीय सेना और देश का भी विरोध करने लगी है। उन्होंने विपक्षी दलों पर पाकिस्तान का चहेता बनने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा और इंडी गठबंधन के नेताओं के बयान पाकिस्तान में खूब पसंद किए जा रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा और देश की जनता कभी भी देशविरोधी ताकतों को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि हमारी सेना पाकिस्तान को करारा जवाब देगी और देश की जनता ऐसे दलों का राजनीतिक रूप से सफाया कर देगी।

अखिलेश यादव को सनातन संस्कृति का अपमान बंद करना चाहिए

भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव लगातार सनातन संस्कृति का अनादर कर रहे हैं। गो आधारित हमारी संस्कृति में गाय को मां का दर्जा दिया गया है और गोबर भी धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का गोबर पर दिया गया बयान न केवल असंवेदनशील है, बल्कि उनकी संकीर्ण सोच को दर्शाता है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Virat Sharma

Virat Sharma

Mail ID - [email protected]

Lucknow Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!