TRENDING TAGS :
चेहरा धोते समय ये 5 गलतियां बिगाड़ सकता है आपका चेहरा, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सही तरीका
Skin Care Mistakes: अधिकतर लोग चेहरा धोते समय कुछ आम गलतियां कर बैठते हैं, जो धीरे-धीरे स्किन को रूखा, डल और खराब बना देती हैं।
Skin Care Mistakes (social media)
Skin Care Mistakes: चेहरे की सही देखभाल की शुरुआत होती है चेहरा धोने से। लेकिन अगर यही स्टेप गलत किया जाए तो स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। अधिकतर लोग चेहरा धोते समय कुछ आम गलतियां कर बैठते हैं, जो धीरे-धीरे स्किन को रूखा, डल और खराब बना देती हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आंचल पंथ के अनुसार, अगर आप इन गलतियों से बचें और सही तरीका अपनाएं, तो आपकी स्किन ज्यादा हेल्दी और ग्लोइंग बन सकती है।
चेहरा धोते समय की 5 आम गलतियां
- बहुत से लोग चेहरे को बिना गीला किए सीधे फेस वॉश लगा लेते हैं। इससे स्किन पर रगड़ ज्यादा लगती है और ड्रायनेस बढ़ती है।
- जरूरत से ज्यादा फेस वॉश स्किन की नेचुरल नमी को छीन सकता है और कम फेस वॉश से चेहरा ठीक से साफ नहीं होता।
- कई लोग फेस वॉश लगाते समय चेहरे को जोर से रगड़ते हैं। इससे स्किन पर माइक्रो टियर हो सकते हैं और संवेदनशीलता बढ़ती है।
- अगर फेस वॉश लगाकर तुरंत चेहरा धो दिया जाए, तो उसकी सफाई और एक्टिव इंग्रीडिएंट्स का असर नहीं हो पाता।
- तौलिए से चेहरा जोर-जोर से पोंछना स्किन की सतह को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे जलन और रैशेज की समस्या हो सकती है।
चेहरा धोने का सही तरीका
चेहरे की सही सफाई के लिए सबसे पहले उसे सामान्य पानी से हल्का गीला करें। फिर हथेली में सिक्के के आकार जितना फेस वॉश लें और चेहरे पर हल्के हाथों से 30 सेकंड तक गोल-गोल मसाज करें। ध्यान रखें कि आंखों और होठों के आसपास की नाजुक त्वचा पर ज्यादा जोर न डालें। इसके बाद चेहरे को सामान्य या गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि फेस वॉश की सारी गंदगी निकल जाए। फिर किसी साफ और सॉफ्ट तौलिए से थपथपाकर चेहरा पोंछें। यदि चेहरा थोड़ा नम रहे तो बेहतर है, इससे स्किन में मॉइश्चर अच्छी तरह लॉक होता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!