TRENDING TAGS :
देशभक्ति भी और फैशन भी! इस 15 अगस्त को ट्राई करें ये 6 यूनिक 'तिरंगा थीम' वाले ओउत्फिट्स, सबकी नजरें रहेंगी आप पर...
Independence Day Tri Colour outfits: बहुत से लोग इस दिन देश भक्ति के रंगों में रंगे हुए स्पेशल आउटफिट पहनना पसंद करते हैं। उनमें से अवश्य ही आप भी होंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि देशभक्ति के रंगों में फैशन को किस प्रकार जोड़ा जाए ताकि इस स्वतंत्रता दिवस पर आपका ऑउटफिट सबसे बेहतरीन लगे।
Independence Day Tri Colour outfits (photo credit: social media)
Independence Day Tri Colour outfits: 15 अगस्त को हर साल देशभर में आजादी का जश्न बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। पूरे देश के हर कोने में इस खास दिन को लोग अपने तरीके से सबके साथ मिलकर को सेलिब्रेट करते हैं। कई जगहों जैसे कि विद्यालयों, दफ्तर और कई सरकारी आवासों में तिरंगा फहराया जाता है, तो कोई देशभक्ति गीतों पर अच्छा सा डांस करता है और बहुत से लोग इस दिन देश भक्ति के रंगों में रंगे हुए स्पेशल आउटफिट पहनना पसंद करते हैं। उनमें से अवश्य ही आप भी होंगे। ऐसे में यदि आप भी इस स्वतंत्रता दिवस कुछ स्पेशल और बहुत ही अलग सा पहनना चाहते हैं, आप तो अपने लुक में देशभक्ति का रंग जोड़ लें। यह आपको इस स्वतंत्रता दिवस एक ज़बरदस्त लुक देने के साथ देशभक्ति की फीलिंग भी देगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि देशभक्ति के रंगों में फैशन को किस प्रकार जोड़ा जाए ताकि इस स्वतंत्रता दिवस पर आपका ऑउटफिट सबसे बेहतरीन लगे।
स्वतंत्रता दिवस कौन से तिरंगा वाले आउटफिट्स ट्राई कर सकते हैं?
1. ट्राई कलर आउटफिट
तिरंगे के तीन रंग पहला केसरिया, दूसरा सफेद और तीसरा हरा। ये तीनों रंग मिलाकर आप एक खास और खूबसूरत ड्रेस लुक बना सकते हैं। बाजार में कई तरह की ट्राई कलर साड़ियां, कुर्ते, टी-शर्ट्स और दुपट्टे बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। जिसमें लड़कियां सफेद ऑउटफिट के साथ ट्राई कलर दुपट्टा ले सकती हैं। लड़के ऑरेंज या ग्रीन कुर्ता पहनकर व्हाइट कलर का पजामा या जींस के साथ कैरी कर सकते हैं।
2. स्लोगन टी-शर्ट – आजकल बाजार में देशभक्ति से जुड़े स्लोगन वाले टी-शर्ट्स खूब मिल रहे हैं जो कि आजकल काफी ट्रेंडिंग भी हैं। "मैं भारत हूं", "वंदे मातरम", "जय हिंद" जैसे स्लोगन वाली टी-शर्ट्स बेहतरीन लुक भी देती हैं और देशभक्त का मैसेज भी देती हैं। इन्हें आप सफेद जींस, ट्राउजर या स्कर्ट के साथ पहन सकते हैं।
3. तिरंगा थीम के एथनिक आउटफिट्स
इस साल स्वतंत्रता दिवस के दिन आप ट्रेडिशनल आउटफिट्स भी पहन सकते हैं। इस दिन महिलाएं सफेद रंग की साड़ी या अनारकली सूट भी पहन सकती हैं और इसके साथ तिरंगा दुपट्टा या चूड़ियां कैरी कर सकती हैं। वहीं पुरुष कुर्ता-पायजामा या कुर्ता-जींस पहन सकते हैं। सफेद कुर्ते के साथ नारंगी या हरे रंग का स्टोल या जैकेट भी पहना जा सकता हैं। यह लुक आपके लिए काफी स्टाइलिश हो सकता है।
4. आउटफिट्स के तिरंगा एक्सेसरीज से करें लुक को बनाये खास
यदि आप सिंपल कपड़े पहनना पसंद करते हैं, तो उसमें भी आप देशभक्ति का रंग जोड़ सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ छोटी लेकिन खास एक्सेसरीज जैसे महिलाएं ट्राई कलर की चूड़ियां, ईयररिंग्स, दुपट्टा या हेयर क्लिप प्रयोग कर सकती हैं। वहीं, पुरुष तिरंगे वाला ब्रेसलेट, ब्रोच, जैकेट पिन या स्कार्फ कैरी कर सकते हैं।
5. मेकअप और नेल आर्ट में जोड़ें ट्राई कलर
महिलाएं अपने मेकअप में भी देशभक्ति का रंग दिखा सकती हैं। जैसे कि आईशैडो में केसरिया, सफेद और हरे रंग का इस्तेमाल कर सकती हैं। ट्राई कलर नेल पेंट भी लगा सकती हैं जो कि हाथों को भी खूबसूरत बना सकता है।
6. तिरंगा थीम वाले कुछ अलग आउटफिट्स
इस स्वतंत्रता दिवस पर आप नेहरू जैकेट पहनकर अपने सिंपल लुक में गजब का क्लास और ट्रेडिशनल दोनों ऐड कर सकते हैं। सफेद शर्ट या कुर्ते के ऊपर ऑरेंज या ग्रीन जैकेट पहनें और उस पर तिरंगा बैज या पिन लगाएं। आप ऐसा ये लुक करके ऑफिस, कॉलेज या किसी भी कार्यक्रम में जा सकते हैं। यदि आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो अपने पुराने आउटफिट्स में भी परिवर्तन कर सकते हैं। आप सफेद धोती के साथ केसरिया रंग का कुर्ता पहन सकते हैं और फुटवियर में बूट या ट्रेडिशनल जूती ट्राई करें। महिलाएं कलर ब्लॉकिंग के कॉन्सेप्ट पर कपड़े पहन सकती हैं जैसे ऑरेंज टॉप, वाइट बॉटम और ग्रीन दुपट्टा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!