TRENDING TAGS :
7 सितंबर 2025 का 'महा अलर्ट'! देश के लिए सबसे नकारात्मक दिन, यहां जानिए क्या करें और क्या नहीं...
खगोलशास्त्र और धर्म दोनों के दृष्टिकोण से एक आज का दिन सबसे ज़्यादा नकारात्मकता से घिरा दिन माना जा रहा है। क्या फिर कोई बड़ा हादसा होने की आशंका है?
Alert on 7 September 2025
Negative Day 2025: ये साल अबतक देश के सभी लोगों के लिए बेहद भयावह रहा। देखा जाए तो साल की शुरुआत से ही कुछ न कुछ घटनाएं घटती रही हैं। जिसमें पहलगाम में हुआ आतंकी हमला, भूकंप, बाढ़, सड़क हादसा और... जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता - अहमदाबाद में हुआ अबतक का सबसे भयानक विमान हादसा, जो आज भी हर किसी के रोंगटे खड़े कर देता है।
यहां देखें वीडियो...
इसी कड़ी में काफी दिनों से अब 7 सितंबर 2025 को लेकर सोशल मीडिया के लगभग हर प्लेटफार्म पर ऐसा प्रेडिक्शन किया जा रहा था कि आज का दिन बेहद नकारात्मक रहने वाला है। ऐसे में लोगों को बाहर जाने से लेकर अपना हर काम सतर्कता से करना चाहिए। आज सितंबर महीने का पहला रविवार है। खगोलशास्त्र और धर्म दोनों के दृष्टिकोण से एक आज का दिन सबसे ज़्यादा नकारात्मकता से घिरा दिन माना जा रहा है। अब सवाल ये है कि ऐसा क्यों माना जा रहा ? लोग आज के दिन के लिए इतने चिंतित क्यों हैं? क्या फिर कोई बड़ा हादसा होने की आशंका है?
तो चलिए इस लेख में इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं विस्तार से...
आज दिन रविवार 7 सितंबर 2025 - इस दिन का प्रभाव इसलिए अधिक माना जा रहा है क्योंकि आज खून चंद्रमा (Blood Moon), चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse), और पितृ पक्ष (Pitru Paksh) का दुर्लभ संयोग बनेगा। ज्योतिषियों और धार्मिक विशेषज्ञों के मुताबिक इस दिन नए कामों की शुरुआत करना या जश्न मनाना बिलकुल शुभ नहीं माना जाता है।
आज के दिन के लिए विशेषज्ञों का स्पष्ट कहना है कि इस दिन मानसिक रूप से तनाव, असुरक्षा, विफलता और नई योजनाओं में देरी जैसी तमाम समस्याएँ ज़्यादा देखने को मिल सकती हैं। इसलिए लोग इस दिन खासतौर से सतर्क रहने और अनावश्यक जोखिम से बचने की सलाह दे रहे हैं। अब आज के लिए ये जानना सबसे ज़्यादा ज़रूरी है कि आज के दिन क्या करें और क्या नहीं करना चाहिए।
7 सितंबर को क्या न करें:
1. नई शुरुआत न करें: आज के दिन नए प्रोजेक्ट्स, निवेश या व्यवसाय शुरू करना अशुभ है। विशेषज्ञों का कहना है कि आपको इससे उलटे परिणाम मिल सकते हैं।
2. शुभ कार्य और उत्सव टालें: पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान या जश्न मनाने से बचें। ग्रहों की नकारात्मक स्थिति के कारण ये काम आप या आपके परिवार पर उल्टा प्रभाव डाल सकते हैं।
3. झगड़े और बहस से बचें: किसी भी प्रकार के विवाद या गुस्से में न पड़ें, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा आप पर हावी हो सकती है।
4. दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप का प्रयास न करें: किसी के काम में दखल देने से आपकी समस्या बढ़ सकती है।
5. ग्रहण के दौरान भोजन करने से बचें: खगोलशास्त्र के मुताबिक ग्रहण के दौरान भोजन करना बेहद नुकसानदायक हो सकता है। इस दिन रात का खाना ग्रहण से पहले ही खा लें।
7 सितंबर को क्या करें:
1. शांत रहें और ध्यान करें: मानसिक शांति बनाए रखें, मेडिटेशन करें और अपनी ऊर्जा की सुरक्षा करें।
2. पितृ प्रार्थना और श्रद्धांजलि: अपने पूर्वजों के प्रति आभार प्रकट करें और पितृ पक्ष के दौरान उनका सम्मान करें।
3. मंत्र जाप करें: हनुमान चालीसा या महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करने से सुरक्षा और मानसिक शक्ति में बढ़ोतरी हो सकती है।
4. दीपक जलाएं: तिल के तेल का दीया जलाएं जिससे घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
5. नकारात्मकता दूर करें: इस दिन ऐसे अनुष्ठान करें जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर करें।
6. साफ-सुथरा और शांत वातावरण बनाकर रखें: घर और आसपास का माहौल शांत, स्वच्छ और सकारात्मक रखें।
7 सितंबर के दिन केवल सतर्क रहें...
ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 7 सितंबर 2025 का दिन केवल सतर्क रहने और अपने मन व वातावरण को सकारात्मक बनाए रखने के लिए उपयुक्त है। नई योजनाओं और उत्सवों को अनदेखा करें। आज के दिन खुद की सुरक्षा आने वाले समय में आपकी सफलता के लिए आवश्यक है। इस विशेष दिन का प्रभाव केवल व्यक्तिगत जीवन पर ही नहीं, बल्कि समाज और परिवार में भी दिखाई दे सकता है। इसलिए सभी लोग आज के दिन खुद पर संयम बनाये रखें साथ ही ध्यान और धार्मिक आस्था के साथ समय बिताएं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!