TRENDING TAGS :
Women Weight Gain: शादी के बाद क्यों बढ़ता है महिलाओं का वजन? जानिए पीछे इसके छिपे डरावने कारण
Women Gain Weight: शादी के बाद शरीर और जिंदगी में बदलाव आना आम बात है, लेकिन खुद को नज़रअंदाज करना सही नहीं।
Women weight gain after wedding (Social Media)
Weight Gain After Wedding: शादी जिंदगी का एक नया अध्याय होता है। नए रिश्ते, नया माहौल और ढेर सारी जिम्मेदारियां इन सबके बीच महिलाएं बहुत कुछ बदलते हुए देखती हैं। इस बदलाव का असर उनके शरीर और स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। खासतौर पर, शादी के बाद वजन बढ़ना एक आम बात बन गई है। कई बार इसे “हैप्पी वेट” कहा जाता है, लेकिन इसके पीछे सिर्फ खुशी ही नहीं, कई और वजहें भी होती हैं।
आइए जानते हैं कि आखिर क्यों शादी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है, और इसे कैसे समझकर कंट्रोल किया जा सकता है।
जीवनशैली में बदलाव
शादी के बाद महिलाओं की दिनचर्या पूरी तरह बदल जाती है। पहले जहां वे अपने लिए समय निकाल पाती थीं। जैसे कि जिम जाना, सुबह की सैर या हेल्दी खाना बनाना। अब वही समय घर के काम, परिवार की जिम्मेदारियों और पति की देखभाल में चला जाता है। इस कारण वे अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पातीं। फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा होता है और वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है।
खान-पान की आदतों में बदलाव
हर घर का खाना अलग होता है। शादी के बाद महिलाएं अपने ससुराल के खाने के तरीके में खुद को ढालने की कोशिश करती हैं। कई बार यह बदलाव ज्यादा तला-भुना, मसालेदार या मीठा खाने की आदतों को जन्म देता है। इसके अलावा, कई महिलाएं खाने की बर्बादी रोकने के लिए बचे हुए खाने को खुद खा लेती हैं, जिससे अनचाहे कैलोरी शरीर में जमा हो जाती है।
भावनात्मक बदलाव और हार्मोनल असर
शादी के बाद हार्मोनल बदलाव होना स्वाभाविक है। चाहे वो गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन हो, प्रेग्नेंसी की शुरुआत हो या इमोशनल स्थिरता। इन सभी का असर महिलाओं के हार्मोन पर होता है। ये हार्मोन वजन बढ़ाने वाले होते हैं, खासतौर पर जब मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाए।
तनाव और इमोशनल ईटिंग
नई जिंदगी, नए रिश्ते और जिम्मेदारियां कभी-कभी तनाव भी पैदा करते हैं। कई महिलाएं इस तनाव को खाने के जरिए कम करने की कोशिश करती हैं। चॉकलेट, मिठाई, चिप्स जैसी चीज़ें उन्हें कुछ पल का आराम देती हैं, लेकिन ये आदत वज़न बढ़ा देती है। इसे ही इमोशनल ईटिंग कहा जाता है।
नींद की कमी
शादी के बाद महिलाओं की नींद पर भी असर पड़ता है। नई जगह, नए लोग और नई जिम्मेदारियां उन्हें देर रात तक जगाए रखती हैं। नींद की कमी से शरीर में कोर्टिसोल नामक स्ट्रेस हार्मोन बढ़ता है, जिससे भूख बढ़ती है और वजन भी।
एक्टिविटी की कमी
शादी के बाद कई महिलाएं सोचती हैं कि अब जीवन सेट हो गया है। वे खुद को सेटेल्ड महसूस करती हैं और पहले जितनी एक्टिव नहीं रहतीं। जैसे वॉक करना, डांस क्लास जाना या योग करना धीरे-धीरे बंद हो जाता है। इससे शरीर में फैट जमा होने लगता है।
बॉडी की जरूरतों को नजरअंदाज करना
शादी के बाद महिलाएं अक्सर दूसरों का ख्याल रखते हुए खुद को भूल जाती हैं। वे यह नहीं देख पातीं कि उन्हें क्या खाना चाहिए, कितनी नींद लेनी चाहिए, या खुद के लिए थोड़ा सा समय निकालना चाहिए। इस 'सेल्फ-केयर' की कमी का असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है और वजन बढ़ने लगता है।
क्या किया जा सकता है?
शादी के बाद वजन बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन इसे कंट्रोल करना भी आपके हाथ में है। इसके लिए अपने लिए थोड़ा समय निकालें भले ही सिर्फ 30 मिनट ही क्यों न हों। हल्की फुल्की एक्सरसाइज, योग या वॉक को दिनचर्या में शामिल करें। हेल्दी खाने की आदत बनाए रखें। घर के भोजन को थोड़ा हेल्दी बनाने की कोशिश करें। मोबाइल से दूर होकर शांत वातावरण में सोएं और तनाव में खाने से बचें, उसकी जगह बात करें या कुछ क्रिएटिव करें।
शादी के बाद शरीर और जिंदगी में बदलाव आना आम बात है, लेकिन खुद को नज़रअंदाज करना सही नहीं। अगर आप अपने शरीर और मन को समझेंगी, तो हर बदलाव को खूबसूरती से अपना पाएंगी। याद रखें, एक हेल्दी महिला ही एक खुशहाल परिवार की रीढ़ होती है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge