Air Conditioner Tips: क्या AC चलाते समय पंखा ऑन रखना चाहिए? यहां जाने इसका सही जवाब

Air Conditioner Tips: गर्मी के मौसम में लोग बिना ऐसी और पंखे के नहीं रह सकते हैं, परन्तु क्या दोनों को एक साथ चलाया जा सकता है

Anjali Soni
Published on: 22 May 2025 5:04 PM IST
Air Conditioner Tips
X

Air Conditioner Tips(photo-social media)

Air Conditioner Tips: गर्मी के मौसम में लोग बिना ऐसी और पंखे के नहीं रह सकते हैं, परन्तु क्या दोनों को एक साथ चलाया जा सकता है? यह सवाल सभी के मन में तो जरूर आता होगा। ऐसे में कुछ लोग ऐसी के साथ पंखा चलाना पसंद करते हैं तो, कुछ लोग पंखा बंद कर देते हैं। लेकिन इसका सही तरीका बहुत कम ही लोग जानते हैं, चलिए आज इस सवाल का सही जवाब जानते हैं।

जानें AC और पंखा साथ चलाने के फायदे

अगर आप यह सोचते हैं कि सिर्फ एक ऐसी आपके पूरे कमरे को ठंडा कर देगी, तो यह आपकी गलतफहमी है। असल में, ऐसी के साथ पंखे को चलाया जाता है तो हवा कमरे के चारो तरफ फैलती है। जिससे पूरे कमरे में ठंडा माहौल हो जाता है।

हवा का बेहतर सर्कुलेशन: ऐसी के साथ रूम में पंखा चलने से कमरे में ठंडी हवा फैलती है, इससे आपका कमरा जल्दी ठंडा होने के लिए बहुत कम समय लेता है।

बिजली की बचत: ऐसी और पंखे को एक साथ चलाने से आपके बिजली की बचत होती है, क्योंकि कमरा जल्दी ठंडा होने से आपको ज्यादा देर तक ऐसी नहीं चलानी पड़ती है। जिससे आपका बिजली का बिल कम आता है।

आरमदायक नींद: ऐसी की हवा सिर्फ रूम के कुछ ही जगह पर महसूस होती है, ऐसे में पंखा उस हवा को अच्छे से फैला देता है। जिससे आपको ठंडक बेहद आरामदायक लगती है।

क्या पंखा चलाना जरुरी होता है?

जरूरी नहीं कि आपको हर बार ऐसी के साथ पंखा भी इस्तेमाल करना पड़े, अगर आपका कमरा छोटा है तो आप उसमें कम टन वाली ऐसी लगवा सकते हैं। ऐसे में आपको पंखे के बिना ज्यादा कूलिंग मिलेगी, लेकिन इसके बाद भी आपको लगता है कि ठंडी हवा नहीं आ रही है। तो आप ऐसी के साथ पंखा इस्तेमाल कर सकते हैं।

जानें अन्य जानकारी

जब भी आप अपने कमरे में ऐसी लगवाएं तो हमेशा अपने रूम के साइज का ख्याल रखे। अगर सभी रिव्यु की माने तो ऐसी के साथ पंखा चलाना अच्छा माना गया है। यह सिर्फ कम्फर्ट के लिए ही नहीं बल्कि इससे आपके बिजली की भी अच्छी बचत होती है। अगली बार से जब भी आप ऐसी चलाएं तो आपका फैन भी जरूर चला लेना।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Anjali Soni

Anjali Soni

Content Writer

Next Story