TRENDING TAGS :
आगरा में धर्मांतरण गैंग का पर्दाफाश, दुबई-स्पेन से फंडिंग का खुलासा, मास्टरमाइन्ड लालवानी गिरफ्तार
आगरा में धर्मांतरण गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 8 गिरफ्तार, सोशल मीडिया से जुड़ा था नेटवर्क
Agra news: आगरा में धर्मांतरण के एक और गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। शाहगंज थाना इलाके के एक घर में धर्मांतरण कराने की शिकायत को लेकर पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। गैंग का मास्टरमाइंड राजकुमार लालवानी है जो पहले हिन्दू था और बाद में ईसाई बनकर “पास्टर जी” कहलाया। राजकुमार सोशल मीडिया के जरिये लोगों को अपने साथ जोड़ने का काम करता था। जांच में सामने आया कि उसका संपर्क भारत, दुबई और स्पेन में रहने वाले लोगों से भी था।
आरोप यह है कि एक घर में अक्सर धर्मसभा का आयोजन कर हिंदुओं को बुलाया जाता था। वहां देवी-देवताओं की साधना से दूर रहने के लिए कहा जाता था। इसके बाद गरीबी और शारीरिक कष्टों के दूर होने का दावा किया जाता था। पुलिस ने करीब एक महीने चली गोपनीय जांच के बाद यह कार्रवाई की है। पुलिस को शिकायत मिली कि केदार नगर निवासी राजकुमार लालवानी पुत्र स्व गुलाब राय चार वर्ष पूर्ण मुंबई से धर्म परिवर्तन कर लौटा है। घर पर प्रार्थना सभा का आयोजन करता है, इन सभाओं मे बाहर से कुछ लोग आया करते हैं। आसपास के हिंदुओं को बुलाया जाता है। देवी देवताओं की मूर्तियां हटाकर पूजा-पाठ के लिए मना किया जाता है। इसमें समस्याएं पूछने के बाद उन्हें दूर करने का दावा भी किया जाता था। इसके बाद उनके मुख्य उद्देश्य धर्म परिवर्तन के लिए कहा जाता था। जो लोग तैयार होते थे, उन्हें हर संभव मदद मिलने तक का आश्वासन मिलता था। हर रविवार सुबह 4 बजे ऑनलाइन मीटिंग आयोजित की जाती थी और इसके बदले में गल्फ कंट्रीज से मोटी रकम आती थी, जो वह अपनी बेटी और अन्य साथियों के खातों में जमा करवा दिया करता था।
पुलिस ने आठ लोगों को किया है गिरफ्तार
राजकुमार लालवानी का इस कार्य में अनूप कुमार निवासी पंचशील कालोनी देररैठा थाना शाहगंज, जयकुमार निवासी राधे हाईट्स शास्त्रीपुरम सिकंदरा, अरुण कुमार बारह खंबा सराय ख्वाजा शाहगंज थाना शाहगंज, कमल कुण्डलानी निवासी राहुल ग्रीन दयालबाग थाना न्यू आगरा व कुछ महिलाएं साथ देती थीं। मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!