अखिलेश यादव की दरियादिली, बर्कले यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के लिए प्रिंसी को दिये एक करोड़ रुपये

Akhilesh Yadav News: प्रिंसी प्रजापति ने बताया कि उसने अपनी पढ़ाई के लिए रुपए के सहयोग को तमाम संस्थानों के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी गुहार लगायी थी। लेकिन जब कहीं से भी मदद नहीं मिली।

Shishumanjali kharwar
Published on: 10 July 2025 12:16 PM IST
Akhilesh Yadav
X

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उदारता के लिए राजधानी लखनऊ की रहने वाली प्रिंसी प्रजापति ने आभार जताया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए प्रिंसी ने सपा मुखिया को अपनी पढ़ाई कराने के लिए धन्यवाद दिया है। उल्लेखनीय है कि लखनऊ की रहने वाली प्रिंसी प्रजापति पढ़ाई में बेहद होनहार हैं।

दो साल पहले मास्टर्स प्रोग्राम के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले में एडमिशन हो गया था। लेकिन समस्या यह थी कि एडमिशन तो हो गया लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से प्रिंसी वहां में अक्षम थी। यूनिवर्सिटी में दो साल की पढ़ाई की फीस और वहां रहने का खर्चा मिलाकर लगभग एक करोड़ रुपए की जरूरत थी।

प्रिंसी ने कई जगह मदद के लिए लगायी थी गुहार

प्रिंसी प्रजापति ने बताया कि उसने अपनी पढ़ाई के लिए रुपए के सहयोग को तमाम संस्थानों के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी गुहार लगायी थी। लेकिन जब कहीं से भी मदद नहीं मिली। तब प्रिंसी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त की। जिस पर सपा मुखिया अखिलेश यादव प्रिंसी की तुरंत मदद की। प्रिंसी के मुताबिक अखिलेश यादव ने न केवल उसकी पढ़ाई की फीस भरी। बल्कि वहां रहने का भी पूरा खर्चा उठाया। प्रिंसी ने कहा कि वह अखिलेश यादव की बहुत आभारी है। उन्होंने उस समय अगर मदद न की होती तो वह अपनी पढ़ाई पूरी ही नहीं कर पाती।

अखिलेश यादव ने की कई लोगों की मदद

सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गये वीडियो में प्रिंसी प्रजापति ने कहा कि बर्कले यूनिवर्सिटी में उसके साथ कई और देशों के विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। दीक्षांत समारोह में प्रिंसी ने अपनी क्लास की अगुवाई की। प्रिंसी ने बताया कि वहीं नहीं, वह कई ऐसे लोगों को भी जानती हैं। जिनकी अखिलेश यादव ने मदद की है। उन्होंने अखिलेश यादव को भरोसा देते हुए कहा कि वह मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई पूरी कर भारत का नाम रोशन करेगीं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!