TRENDING TAGS :
Aligarh News: 30 अक्टूबर से भूख हड़ताल पर बैठेगी भारतीय किसान यूनियन सुनील
Aligarh News: सरकारी चारागाह और बंजर भूमि को भूमाफियाओं से मुक्त कराने की मांग, प्रशासन को 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम, प्रदेशभर से किसान जुटेंगे अलीगढ़ में।
30 अक्टूबर से भूख हड़ताल पर बैठेगी भारतीय किसान यूनियन सुनील (Photo- Newstrack)
Aligarh News: अलीगढ़। सरकारी जमीन को भूमाफियाओं से मुक्त कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (सुनील) का अलीगढ़ कमिश्नरी पर धरना 22वें दिन भी जारी रहा। संगठन ने अब आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि 29 अक्टूबर तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 30 अक्टूबर से प्रदेशभर के किसान अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
धरने में मौजूद संगठन के युवा जिलाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस समेत कई जिलों के पदाधिकारी और किसान इस भूख हड़ताल में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की यह लड़ाई सरकारी चारागाह, मरघट और बंजर भूमि को भूमाफियाओं से मुक्त कराने के लिए है।
कौशल कुमार ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री दावा करते हैं कि प्रदेश में भूमाफियाओं पर सख्त कार्रवाई हो रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। अलीगढ़ प्रशासन भूमाफियाओं से सरकारी संपत्ति को मुक्त कराने में नाकाम साबित हो रहा है। किसान, जो देश का अन्नदाता है, उसे अब सरकारी जमीन बचाने के लिए धरने और भूख हड़ताल का सहारा लेना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि यह आंदोलन अब किसानों की इज्जत और अधिकारों की लड़ाई बन गया है। यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर गौर नहीं किया, तो आंदोलन प्रदेशव्यापी रूप लेगा।
धरने के दौरान प्रदेश सचिव विनोद चौधरी, जिला सचिव राजकुमार सिंह, विजय सिंह, मलखान सिंह, रामवीर सिंह, मुकेश कुमार, लक्ष्मी देवी, मीना देवी, पूनम देवी, शकुंतला देवी, गुड्डी देवी समेत बड़ी संख्या में किसान और मातृशक्ति मौजूद रहीं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!



