×

Aligarh News: 'वृक्षारोपण करो, धरती को स्वर्ग बनाओ' - ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान

Aligarh News: पेड़ धरती का श्रृंगार हैं। जिससे मनुष्य को फल, फूल, छाया तथा विभिन्न प्रकार की औषधियां भी मिलती है। लेकिन आज के समय में पेड़ों की बढ़ती हुई कटाई से पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 3 July 2025 7:21 PM IST (Updated on: 3 July 2025 7:21 PM IST)
Gyanendra Singh Chauhan Says Plant trees make earth Heaven
X

वृक्षारोपण करो, धरती को स्वर्ग बनाओ - ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान (Photo- Newstrack)

Aligarh News: अखिल भारतीय करणी सेना ने वरिष्ठ करणी सैनिक एवं कार्यक्रम संयोजक ओ.पी. लाला के नेतृत्व में नुमाइश मैदान स्थित मुक्तिधाम पर वृक्षारोपण किया। अखिल भारतीय करणी सेना के पदाधिकारियों ने मुक्तिधाम पर 11 अशोक के पेड़ लगाकर वृक्षारोपण की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पेड़, पौधे प्रकृति का अद्भुत उपहार हैं। जो शुद्ध हवा देने के साथ-साथ जीवन का संतुलन भी बनाए रखते हैं।

पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को नुकसान

पेड़ धरती का श्रृंगार हैं। जिससे मनुष्य को फल, फूल, छाया तथा विभिन्न प्रकार की औषधियां भी मिलती है। लेकिन आज के समय में पेड़ों की बढ़ती हुई कटाई से पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। प्रत्येक मनुष्य को पेड़ पौधे के महत्व को समझना चाहिए। और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए।

वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया। कि अखिल भारतीय करणी सेना द्वारा प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण किया जाता है। और इसी क्रम में आज मुक्तिधाम से वृक्षारोपण की शुरुआत की गई है। आगामी दिनों में शहर के विभिन्न स्थानों पर लगातार अखिल भारतीय करणी सेना के द्वारा वृक्षारोपण किया जाएगा।

इस मौके पर उपस्थित रहे

वृक्षारोपण कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष चौहान, प्रदेश महामंत्री उमेश कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन मालवीय, जिला महामंत्री संजय सिंह, राजकुमार वार्ष्णेय "रामोजी", दिनेश शास्त्री, निगम पार्षद दिनेश भारद्वाज, निगम पार्षद राकेश ठाकुर, गौरव वार्ष्णेय, विष्णु पीतल, अवधेश कुमार, यतेंद्र लोधी, राजू आदि करणी सैनिक उपस्थित रहे।


Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story