Aligarh News: पुलिस और सर्विलांस टीम ने किया अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, दो फरार

Aligarh News: अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया जबकि दो अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 1 Aug 2025 8:36 PM IST (Updated on: 2 Aug 2025 1:25 PM IST)
Police and surveillance team raid illegal arms factory, four arrested, two absconding
X

 पुलिस और सर्विलांस टीम ने किया अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, दो फरार (Photo- Newstrack)

Aligarh News: अलीगढ़, उत्तर प्रदेश। थाना क्वार्सी क्षेत्र में पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को एक अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया जबकि दो अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में बने हुए और अधबने हथियार, तमंचे और उन्हें बनाने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम योगेश, सुभाष, अरविंद और रामप्रकाश बताए गए हैं, जो अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा, गांधी पार्क, सासनी गेट और गोंडा इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार ये सभी पिछले चार महीनों से अवैध हथियार बनाने का काम कर रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते थे, जिसमें कुछ लोग हथियार बनाते थे जबकि अन्य लोग उनके भंडारण और बिक्री का कार्य करते थे।

सीओ सिविल लाइन तृतीय स्वर्ण सिंह ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान कुल 10 तैयार तमंचे, तमंचों के पुर्जे और हथियार बनाने में उपयोग होने वाले कई खतरनाक औजार बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हथियारों की सप्लाई किन इलाकों में की जा रही थी और क्या इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क का हाथ है।

इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि अलीगढ़ में अवैध हथियारों की आपूर्ति की एक संगठित श्रृंखला काम कर रही थी, जिसे समय रहते ध्वस्त कर देना पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!