Aligath News: अलीगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग: अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोली मारी, हालत गंभीर

Aligath News: पुलिस ने खून से लथपथ घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए एएमयू के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 21 July 2025 7:21 PM IST
X

Aligath News: अलीगढ़, उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में बदमाशों के बुलंद हौसलों का एक और उदाहरण देखने को मिला, जब एटीएम कंपाउंड के पीछे बनी सड़क पर दिनदहाड़े एक व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी, कोतवाली सिविल लाइन थानाध्यक्ष और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने खून से लथपथ घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए एएमयू के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घायल की पहचान मेडिकल रोड निवासी लाडले खान पुत्र दर्शन खान के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है।


फायरिंग से इलाके में मची दहशत

यह घटना कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एडीएम कंपाउंड रोड के पीछे की है। बताया जा रहा है कि लाडले खान सड़क से गुजर रहे थे, तभी हथियारबंद बदमाशों ने उन पर कई राउंड फायरिंग कर दी और उनके सिर में गोली मारी। फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई, जिससे चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल लाडले खान को जमीन पर पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।

पुलिस क्या कहा?

पुलिस अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस को सोमवार को सूचना मिली थी कि एडीएम कंपाउंड के पीछे वाली रोड पर एक व्यक्ति को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी है। उन्होंने पुष्टि की कि घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!