Aligarh News: योगी सरकार किसानों की सच्ची हितैषी: विनोद सारस्वत

Aligarh News: अलीगढ़ में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में विनोद सारस्वत बोले—योगी सरकार ने गन्ना मूल्य ₹400 प्रति कुंतल कर किसानों को बड़ी राहत दी है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 29 Oct 2025 6:31 PM IST
Aligarh News: योगी सरकार किसानों की सच्ची हितैषी: विनोद सारस्वत
X

Aligarh News

Aligarh News: भाजपा किसान मोर्चा अलीगढ़ द्वारा क्षेत्र के किसानों की एक बैठक खैर में आयोजित की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक को संबोधित करते हुए। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद सारस्वत ने कहा। कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गन्ना के समर्थन मूल्य में 30 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि करके किसानों को बहुत बड़ी राहत पहुंचाई है। उन्होंने कहा की पुरानी सरकारों ने चीनी उद्योग क्षेत्र को भारी क्षति पहुंचाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निगम क्षेत्र की लगभग 21 मिलो को औने-पौने दामों में बेच दिया गया। तथा किसानों के गन्ना उत्पादन को भारी क्षति पहुंचाई गई। लेकिन वर्तमान राज्य सरकार के कुशल नेतृत्व एवं पारदर्शी व्यवस्था के कारण चीनी उद्योग में 1200 करोड रुपए का भारी निवेश प्राप्त हुआ है। परिणाम स्वरूप चार नई मिले स्थापित की गई हैं। तथा 6 बंद मिलो को पुनः संचालित कराया गया है। वर्तमान सरकार ने गन्ने के समर्थन मूल्य में 30 रुपये कुंतल की वृद्धि करके गन्ना का समर्थन मूल्य ₹400 प्रति कुंतल घोषित किया है इससे किसानों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा। कि अभी तक गन्ना किसानों का पैसा मिलो पर लटका रहता था। लेकिन वर्तमान सरकार ने किसानों को सत प्रतिशत भुगतान करने की व्यवस्था की है।

गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि करने पर उपस्थित किसानों ने योगी सरकार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महामंत्री नरेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, जिला मंत्री प्रमोद चौहान, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र राज सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रशांत गौड, जिला मंत्री शांतनु उपाध्याय के अलावा भारी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!