TRENDING TAGS :
Azamgarh News: डीएम ने वृद्ध जनों, डीआईजी व एसएसपी ने पुलिस संग मनाई शुभ दीपावली
Azamgarh News: आजमगढ़ में डीएम ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग दीपावली मनाई, वहीं डीआईजी और एसएसपी ने पुलिस परिवार के साथ दीपोत्सव मनाया।
डीएम ने वृद्ध जनों, डीआईजी व एसएसपी ने पुलिस संग मनाई शुभ दीपावली (Photo- Newstrack)
Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद में डीएम ने वृद्ध जनों के साथ और डीआईजी एसएसपी ने पुलिस संग शुभ दीपावली मनाई। उक्त अधिकारियों ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं और बधाई दिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने निजामाबाद क्षेत्र के बघौरा इनामपुर स्थित वृद्धजन आवास में पहुँचकर बुजुर्गों के साथ दीपावली का पर्व मनाया।
उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की और उनके बीच मिठाई, फल, कपड़े, ऊनी टोपी तथा बेडशीट का वितरण किया। सामान पाकर भावुक वृद्ध जनों ने आशीर्वाद दिया।
जिलाधिकारी ने एक संदेश में कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाने वाला दीपों का त्योहार है। उन्होंने कामना किया कि दीपावली की त्योहार सभी लोगों के जीवन में प्रकाश और खुशियां आए।
जिलाधिकारी ने सम्पन्न लोगों से अपील की, वे अपने आसपास के गरीब और जरूरतमंदों के साथ दीपावली का त्योहार मनाए। उनके बीच खुशियां बाँट कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाये।
शासन ने कई योजनाएँ संचालित की हैं।वृद्ध आश्रम में वर्तमान में 38 महिलाएँ और 47 पुरुष रह रहे हैं। जिलाधिकारी ने भोजन और इलाज की व्यवस्था का भी जायजा लिया।
इसी क्रम मे दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन आजमगढ़ में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने परिवार सहित दीप प्रज्वलन कर खुशियां मनाई।
सोमवार को डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र श्री सुनील कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारम्भ किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों ने दीपावली का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया और एक-दूसरे को बधाइयां एवं शुभकामनाएँ दीं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!