TRENDING TAGS :
Banda News: DM ने नगरों में वनों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण संबंधी मांगे प्रस्ताव, आजीविका संवर्धन गतिविधियां भी हों दर्ज
Banda News: बांदा में डीएम जे. रिभा ने नगर सृजन योजना की समीक्षा करते हुए अधोसंरचना विकास, वनों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया। योजनाओं में पारदर्शिता और प्रभावशीलता जरूरी बताई। ट्रैफिक चेकिंग अभियान में 89 दोपहिया वाहनों और कई चार पहिया वाहनों का चालान किया गया।
Banda News: जिलाधिकारी जे रिभा ने कहा, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अंतर्गत अधोसंरचना विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।पेयजल, सड़क, जल निकासी, सार्वजनिक शौचालय, स्ट्रीट लाइट एवं सामुदायिक भवन निर्माण योजनाएं समय से पूरी की जाएं। नगर क्षेत्रों में वनों एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा इससे जुड़ी आजीविका संवर्धन गतिविधियों के प्रस्ताव दिए जाएं।
निधि का पारदर्शी, प्रभावी उपयोग अनिवार्य
कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को श्रीमती रिभा ने मुख्यमंत्री नगर सृजन एवं वंदन योजना बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा, प्रस्तावों में गुणवत्ता, व्यावहारिकता एवं जनहित के साथ ही शासन के दिशा-निर्देशों का ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा, राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की निधि का उपयोग पारदर्शी, प्रभावी एवं नियमानुसार किया जाना अनिवार्य है। इससे पहले बैठक में मौजूद नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत अधिशासी अधिकारियों ने परियोजनाओं की प्रगति और नए प्रस्तावों से अवगत कराया।
चेकिंग में 89 दोपहिया वाहनों का चालान
जिलाधिकारी श्रीमती रिभा और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज की अगुवाई में यातायात पुलिस और परिवहन अधिकारियों ने जजी तिराहे पर चेकिंग के दौरान 89 दोपहिया वाहनों के चालान किए। सीट बेल्ट न लगाने पर कुछ चार पहिया वाहनों के भी चालान हुए। लोगों को नियम पालन के लिए जागरूक भी किया गया। इस दौरान सीओ यातायात आरपी सिंह, पीटीओ रामसुमेर यादव और यातायात प्रभारी संजय मिश्रा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge