TRENDING TAGS :
Bareilly News: हाफिजगंज की बंद फैक्ट्री से पकड़ा गया तेंदुआ... एक महीने से खेल रहा था आंख-मिचौली
Bareilly News: तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। बुधवार सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो सभी ने राहत की सांस ली।
Bareilly News
Bareilly News: बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में बीते एक माह से तेंदुए की दहशत ने लोगों को परेशान कर रखा था। तेंदुए के वीडियो लगातार वायरल हो रहे थे, मगर वन विभाग तमाम कोशिशों के बावजूद उसे पकड़ने में नाकाम रहा। यहां तक कि वन विभाग के कर्मचारियों ने क्षेत्र में तेंदुआ न होने की बात कहकर लोगों को गुमराह किया। उनका दावा था कि क्षेत्र में जंगली बिल्ली को ही लोग तेंदुआ समझकर अफवाह फैला रहे हैं।
लेकिन मंगलवार की देर रात तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। बुधवार सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो सभी ने राहत की सांस ली।दरअसल, हाफिजगंज में बंद पड़ी खेतान फैक्ट्री में सबसे पहले तेंदुए का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद कई बार तेंदुए को खेतान फैक्ट्री, खेतों और सड़कों पर देखा गया। माना जा रहा था कि तेंदुए ने फैक्ट्री के अंदर ही डेरा डाल रखा है। लोग इतने दहशत में थे कि अकेले खेतों में जाना बंद कर चुके थे। तेंदुए के भय से आसपास के स्कूलों की भी छुट्टियाँ कर दी गई थीं।
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने पिंजरे और कैमरे लगाए थे, मगर उसकी सटीक लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही थी। टीम ने खेतान फैक्ट्री के अंदर भी पिंजरा लगाया था, जहां मंगलवार रात को तेंदुआ फंस गया।बुधवार सुबह जब यह खबर फैली, तो सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। तेंदुए को रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग की टीम ने उसे जंगल में छोड़ दिया।तेंदुए को फैक्ट्री के चौकीदार अजय पाठक ने सबसे पहले देखा था और उसका वीडियो बनाकर वायरल किया था। इसके अलावा, तेंदुए ने एक किसान को भी बुरी तरह घायल कर दिया था। पंडरी नौमहला के किसान नारायण दास खेत पर खाद डालने गए थे, तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया था। इस घटना के बाद लोग और भी ज्यादा डरे हुए थे और वन विभाग के खिलाफ आक्रोश था।हालांकि अब, तेंदुए के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!