Bareilly News: नकली टाटा नमक कांड: बरेली में 8 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, दिल्ली टीम ने की छापेमारी

Bareilly News:बरेली के मीरगंज में नकली टाटा नमक का खुलासा, पुलिस ने आठ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया।

Sunny Goswami
Published on: 29 Aug 2025 5:35 PM IST
Fake Tata Namak scandal: 8 accused filed in Bareilly, Delhi team conducts raid
X

नकली टाटा नमक कांड: बरेली में 8 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, दिल्ली टीम ने की छापेमारी (Photo- Newstrack)

Bareilly News: बरेली जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र में नकली टाटा नमक बनाने और बेचने का बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली से आई टाटा कंपनी की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी कर इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया।

गोदाम से बरामद हुआ नकली नमक

थाना मीरगंज कस्बा चौराहे पर स्थित एक गोदाम से भारी मात्रा में नकली टाटा नमक बरामद हुआ। कम कीमत पर नमक मंगाकर उस पर टाटा कंपनी का लोगो लगाकर प्लास्टिक पैकिंग में बेचा जा रहा था। यह नकली नमक मीरगंज और आसपास के गांवों की दुकानों तक सप्लाई किया जा रहा था।

आठ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में गिरीश गुप्ता, तोताराम, राजू गुप्ता, मुर्तजा, आफताब आलम, भगवान दास, धर्मेंद्र और वसीम शामिल हैं।

पुलिस ने की कार्रवाई की पुष्टि

थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि दिल्ली से आई टीम की शिकायत पर मीरगंज और हुरहुरी क्षेत्र में छापेमारी की गई, जिसमें नकली नमक बरामद हुआ। टीम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!