Bareilly News: बरेली में IVRI के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, CM योगी बोले- कोरोना में संस्थान ने दिया बड़ा योगदान

Bareilly News: यूपी के बरेली पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। यहां एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने उनका भव्य स्वागत किया।

Sunny Goswami
Published on: 30 Jun 2025 11:55 AM IST (Updated on: 30 Jun 2025 1:16 PM IST)
Draupadi murmu Bareilly Visit
X

Draupadi murmu Bareilly Visit

Bareilly News: आज यानी 30 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने पहले बरेली दौरे पर पहुंचीं। उनके आगमन पर बरेली एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

IVRI में दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं राष्ट्रपति

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति मुर्मू सीधे भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) पहुंचीं, जहां वे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समारोह के दौरान उन्होंने 576 छात्र-छात्राओं को पीएचडी की डिग्री प्रदान की, साथ ही 24 मेधावी छात्रों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया।

करीब डेढ़ घंटे तक राष्ट्रपति ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन ने कड़े इंतज़ाम किए थे। कार्यक्रम स्थल पर मोबाइल फोन, घड़ियाँ, कैमरे, माचिस, लाइटर आदि सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और प्रतिबंधित सामग्रियों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से रोक लगाई गई थी।

CM योगी का संबोधन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने IVRI के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "यह हमारा गौरव है कि बरेली के जरिए से उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत इन सेवाओं से बहुत लाभांवित होता है। मैंने वैश्विक महामारी के दौरान इन सेवाओं को बहुत बारीकी से देखा था। जब कोविड-19 के खतरे सामने आए थे तो उस समय एक समस्या थी क्योंकि कोविड-19 के प्रारंभिक समय में जांच एक चुनौती थी। IVRI आगे आया और उत्तर प्रदेश सरकार को अपना सहयोग दिया। और 2 लाख से ज्यादा जांच करने के लिए एक बड़ी भूमिका का निर्वहन किया।"

शहर भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शहर भर में सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए। कुल 61 मजिस्ट्रेट, 5 एसपी, 9 एएसपी, 18 सीओ, 55 इंस्पेक्टर, 250 उपनिरीक्षक, 300 महिला सिपाही और 700 पुरुष कांस्टेबल के अलावा 4 कंपनी पीएसी को तैनात किया गया था, जिससे चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।इसके अलावा, राष्ट्रपति की आवाजाही के मद्देनज़र यातायात को लेकर विशेष रूट डायवर्जन की योजना पहले से ही लागू कर दी गई थी। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई दिनों से तैयारियों में जुटे थे।

1 / 10
Your Score0/ 10
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!