Chandauli News: चंदौली में गंगा के जाल में फंसा विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप

Chandauli News:चंदौली के गुरैनी घाट पर मछुआरों के जाल में गुरुवार शाम अचानक एक विशाल अजगर फंस गया। अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, वन विभाग को सूचना दी गई।

Ashvini Mishra
Published on: 16 Oct 2025 10:06 PM IST
Giant dragon, child Hardkamp trapped in Gangas trap in Chandauli
X

 चंदौली में गंगा के जाल में फंसा विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप (Photo- Newstrack)

Chandauli News: चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के गुरैनी गंगा घाट पर उस समय हड़कंप मच गया जब मछली पकड़ने के लिए डाले गए जाल में एक विशालकाय अजगर सांप निकालते समय दिखाई दिया सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जम गई और अजगर सांप को सुरक्षित छोड़ने के लिए वन विभाग को सूचित किया गया।

आपको बता दें कि चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के गुरैनी गंगा घाट पर गुरुवार शाम मछली पकड़ रहे मछुआरों के जाल में एक बड़ा अजगर फंस गया। इस घटना से घाट पर मौजूद लोगों में कौतूहल फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मछुआरे जब गंगा से अपना जाल खींच रहे थे, तो उन्हें उसमें असामान्य रूप से भारीपन महसूस हुआ। सावधानी पूर्वक जाल को बाहर निकालने पर उसमें एक विशाल अजगर लिपटा हुआ मिला। यह देखकर मछुआरे और आसपास के लोग कुछ देर के लिए सहम गए।

ग्रामीणों ने बताया कि गुरैनी गांव के सामने गंगा नदी में फेकू निषाद ने मछली पकड़ने के लिए जाल डाला था। शाम को जब वे जाल निकाल रहे थे, तो भारी वजन के कारण उसे उठा नहीं पाए। उन्होंने स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। अजगर की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने वन विभाग से अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की।

घटना की सूचना तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। वन विभाग की टीम को मौके पर भेजने की तैयारी की जा रही है ताकि अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!