Chandauli News: कच्चा मकान गिरने से दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत,आवास देने में भी लापरवाही बना कारण

Chandauli News: चंदौली के बुधवार गांव में भारी बारिश से कच्चा मकान गिर गया, जिसमें सो रहे दो लोगों की मौत हो गई। BJP नेता राणा सिंह ने लापरवाही और आवास न मिलने पर प्रशासन को घेरा।

Ashvini Mishra
Published on: 9 Aug 2025 8:42 AM IST
Chandauli News: कच्चा मकान गिरने से दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत,आवास देने में भी लापरवाही बना कारण
X

Chandauli News: चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के बुधवार गांव में तड़के एक दर्दनाक घटना में दो लोगों की मौत हो गई,लगातार बारिश होने के कारण कच्चा मकान गिर गया। कच्चा मकान में सो रहे शिव मूरत 65 वर्ष तथा जय हिंद 40 वर्ष दब गए,कच्चा मकान गिरने की सूचना के बाद आसपास के लोग दौड़े मलबे से निकाल कर अस्पताल में ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों मे कोहराम मच गया। सूचना के बाद भाजपा नेता राणा सिंह जी मौके पर पहुंच गए और लापरवाही का आरोप लगाए।

आपको बता दे की चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के बुधवार गांव में बीती रात लगातार बारिश होने के कारण कच्चा मकान धारासाही हो गया जिसमें सो रहे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मकान में शिव मूरत 65 वर्ष एवं जय हिंद 40 वर्ष सो रहे थे, इसी दौरान कच्चा मकान गिर गया मकान गिरने की सूचना पर आसपास के लोगों पर पहुंचे और मलबे से दोनों लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला लेकिन डॉक्टर में अस्पताल में ले गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला अध्यक्ष राणा सिंह भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने सीधा-सीधा आरोप लगाया कि यहां राजनीति के चलते गांव के ग्राम प्रतिनिधि द्वारा गरीब को आवास नहीं दिया गया है,उसमें प्रशासन के लोग इसमें विभागीय लोग भी शामिल हैं। इसकी जांच की कार्रवाई की जाए यही नहीं लगभग 8 से 10 घंटा बीतने के बाद सक्षम अधिकारियों को मौके पर नहीं पहुंचने का भी आरोप लगाया और इसकी घोर निंदा की है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!