Chandauli News: शिकायतों का दोहराव:चंदौली जिले के बीते थाना समाधान दिवस में राजस्व विभाग कठघरे में

Chandauli News: जिले में आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों का स्वरूप हैरान करने वाला है। हर बार इस मंच पर सबसे अधिक गुहार राजस्व विभाग से संबंधित मामलों को लेकर लगाई जाती है

Sunil Kumar
Published on: 12 May 2025 1:03 PM IST
Chandauli News: शिकायतों का दोहराव:चंदौली जिले के बीते थाना समाधान दिवस में राजस्व विभाग कठघरे में
X

Chandauli News

Chandauli News:चंदौली जिले में आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों का स्वरूप हैरान करने वाला है। हर बार इस मंच पर सबसे अधिक गुहार राजस्व विभाग से संबंधित मामलों को लेकर लगाई जाती है, जबकि पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें तुलनात्मक रूप से बहुत कम होती हैं। यह स्थिति राजस्व विभाग की कार्यशैली पर कहीं न कहीं सवाल खड़े करती है, वहीं पुलिस विभाग के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाती है।

बीते थाना समाधान दिवस के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।जिले भर से आई कुल 92 प्रार्थना पत्रों में से 85 सीधे राजस्व विभाग से जुड़ी थी। इसके विपरीत, पुलिस विभाग को केवल 7 शिकायतें मिली। यह कोई पहली बार नहीं है,पिछले महीने भी राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों का ही दबदबा रहा।जबकि पुलिस विभाग में फरियादियों की संख्या नगण्य थी।

लगातार राजस्व संबंधी शिकायतों का क्या है कारण?

लगातार राजस्व विभाग से इतनी अधिक शिकायतें आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।भूमि विवाद, दाखिल-खारिज में देरी, पैमाइश की समस्या, और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता जैसे मुद्दे अक्सर सामने आते हैं। संभव है कि इन मामलों के निपटारे में जटिल प्रक्रियाएं या अधिकारियों की लापरवाही शिकायतों की इस बाढ़ का कारण बन रही हों।

दूसरी ओर, पुलिस विभाग से कम शिकायतें आना यह दर्शाता है कि संभवतः लोग अपनी सुरक्षा और कानून व्यवस्था से संबंधित समस्याओं का समाधान थाने स्तर पर अपेक्षाकृत आसानी से पा रहे हैं। यह पुलिस विभाग के लिए एक सकारात्मक संकेत हो सकता है, लेकिन राजस्व विभाग को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने की आवश्यकता है ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

सुधार की आवश्यकता, सरकार की मंशा हो पूरी

यह स्थिति निश्चित रूप से चिंताजनक है और इस पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। सरकार की मंशा है कि थाना समाधान दिवस एक ऐसा मंच बने जहां आम नागरिक अपनी समस्याओं को आसानी से रख सके और उनका त्वरित समाधान हो सके। यदि अधिकांश प्रार्थना पत्र केवल एक ही विभाग से संबंधित आ रहे हैं, तो यह उस विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता को दर्शाता है।

अब यह आवश्यक हो गया है कि संबंधित अधिकारी इसकी पड़ताल करें कि आखिर क्यों राजस्व विभाग से इतनी अधिक शिकायतें आ रही हैं। क्या प्रक्रियाओं में कोई कमी है, या फिर अधिकारियों के स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है? इन कारणों का पता लगाकर उन्हें दूर करना होगा ताकि अगले थाना समाधान दिवस में इस प्रकार की शिकायतों में कमी आए और सरकार की मंशा पूरी हो सके। राजस्व विभाग को अपनी कार्यशैली को और अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!