Chitrakoot News: प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना का शुभारंभ: 2100 से अधिक कृषि परियोजनाओं का उद्घाटन

Chitrakoot News: चित्रकूट में पीएम धन-धान्य योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ, 2100 से अधिक कृषि परियोजनाओं का उद्घाटन।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 11 Oct 2025 7:36 PM IST
Chitrakoot News: प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना का शुभारंभ: 2100 से अधिक कृषि परियोजनाओं का उद्घाटन
X

Chitrakoot News

Chitrakoot News: मझगवां में प्रधानमंत्री द्वारा 2100 से अधिक कृषि परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के तहत पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के माध्यम से किसानों को 42,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इसके अलावा, कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 2100 से अधिक परियोजनाओं का भी उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर से कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद गणेश सिंह (सतना) ने की। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी (नगरीय विकास एवं आवास, मध्य प्रदेश) रही। विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र सिंह गहरवार (विधायक, चित्रकूट विधानसभा), सुष्मिता सिंह परिहार (जिला पंचायत उपाध्यक्ष, सतना), संजय सिंह कछवाह (जिला पंचायत सदस्य, सतना), रेणुका जायसवाल (अध्यक्ष, जनपद पंचायत मझगवां) और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नवीन कुमार शर्मा (दीनदयाल शोध संस्थान, कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के शुभारंभ में सभी अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का आरंभ किया।वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नवीन कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। तत्पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को संबोधित किए जाने का सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां में दिखाया गया।

राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने सभी किसानों और महिलाओं से अपील की कि प्राकृतिक खेती अपनाएं, स्वयं स्वस्थ रहें और अपने परिवार तथा समाज को भी स्वस्थ बनाएं।सतना सांसद गणेश सिंह ने कहा कि सरकार, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, किसानों के कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सीधे लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने किसानों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह भी किया।कार्यक्रम में स्थानीय किसान और कृषि विशेषज्ञ उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम का लाभ उठाया।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!