TRENDING TAGS :
Etawah: भू-माफियाओं की 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क, इटावा पुलिस का बड़ा एक्शन
इटावा में अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले आरोपियों की 6.4157 हेक्टेयर जमीन राज्य में कुर्क
Etawah Police seizes 6 crore illegal property (image from Social Media)
Etawah Police: इटावा पुलिस ने भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से अर्जित 6.4157 हेक्टेयर भूमि, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6 करोड़ 02 लाख है, को राज्य हित में कुर्क किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना सिविल लाइन, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
ये कार्रवाई मु0अ0सं0- 254/2024, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी से जुड़े अभियुक्त इन्द्रपाल सिंह, अशोक (दोनों पुत्र स्व. रामनाथ निवासी अशोक नगर, इटावा) और राजवीर सिंह पुत्र बृजपाल निवासी मित्रपुरम, इटावा के खिलाफ की गई। ये तीनों आरोपी मूल रूप से ग्राम मोहनपुर राइन, थाना चौबिया, जनपद इटावा के निवासी हैं।
प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार (थाना सिविल लाइन) द्वारा की गई, जिसके दौरान यह पाया गया कि अभियुक्तों ने अवैध गतिविधियों से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की थी। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट इटावा के आदेश संख्या 1587/24 के तहत 16 अक्टूबर 2025 को तहसीलदार सदर व राजस्व टीम की मौजूदगी में ग्राम मोहनपुर राइन, नीवासई, गौरा दयालपुर और उनवा संतोषपुर स्थित भूमि को कुर्क किया गया।
अभियुक्त इन्द्रपाल सिंह और अशोक कुमार के खिलाफ विभिन्न थानों में 20 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, बलवा, मारपीट, धमकी और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। वहीं, इनके साथी राजवीर सिंह के खिलाफ भी जांच जारी है।
कार्यवाही में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार (थाना सिविल लाइन), थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा (फ्रेंड्स कॉलोनी), थानाध्यक्ष महेन्द्र पटेल (चौबिया) तथा नायब तहसीलदार सदर विपिन कुमार मिश्र की टीम शामिल रही। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि आगे भी इस तरह के लोगों के खिलाफ हमारी पुलिस के द्वारा कार्यवाही आगे जारी रहेगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!