TRENDING TAGS :
फतेहपुर में मकबरा- मंदिर विवाद: कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट, हिन्दू संगठनों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मकबरे को मंदिर बताकर भाजपा समर्थकों द्वारा की गई तोड़फोड़ के बाद तनाव बढ़ गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी को हाउस अरेस्ट किया गया।
Fatehpur News
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर रेडइया मोहल्ला स्थित एक मकबरे को मंदिर होने का दावा करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता और हिन्दू संगठनों के लोग भीड़ के रूप में पहुंचे। उन्होंने वहां पूजा-अर्चना करने के साथ तोड़फोड़ भी की थी।इस घटना के बाद पुलिस ने 10 नामजद सहित 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। नामजद लोगों की गिरफ्तारी न होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया।
धरना-प्रदर्शन के बाद बुधवार सुबह कोतवाली पुलिस ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ गुड्डा को उनके निवास से सुबह 6 बजे कुछ समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी को उनके घर में नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया।हाउस अरेस्ट के बाद महेश द्विवेदी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस तरह एक मकबरे को मंदिर बताकर भाजपा के लोग भीड़ के रूप में पहुंचे, तोड़फोड़ की और अराजकता फैलाई, उस समय जिला प्रशासन मूकदर्शक बना रहा।
पुलिस ने जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है, उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर किए गए शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के कारण हमें नजरबंद कर दिया गया है। यह सरकार तानाशाही तरीके से काम कर रही है।वहीं तामेश्वर मंदिर मेला कमेटी के प्रभारी विजय शंकर शुक्ला ने जिला प्रशासन की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि जिस स्थान पर मकबरा बना है, वहां ठाकुर सिद्धपीठ मंदिर है। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिन 10 नामजद सनातनियों सहित 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, वह वापस लिया जाना चाहिए।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!