Gorakhpur News: गोलघर की सूरत बदलकर कमाई का निकलेगा स्रोत, फिर लाया जाएगा 100 करोड़ का बांड

Gorakhpur News: शहर के बीचो बीच स्थित सबसे वीआईपी बाजार गोलघर में स्थित जलकल बिल्डिंग को तोड़ा जाएगा। यहां प्राइवेट संस्था के जरिए कमर्शियल कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा।

Purnima Srivastava
Published on: 21 Aug 2025 9:06 AM IST
Gorakhpur News
X

Gorakhpur News

Gorakhpur News: लखनऊ, गाजियाबाद की तर्ज पर नगर निगम गोरखपुर भी 100 करोड़ रुपये का बांड लाने की तैयारी में है। बांड लाने से पहले नगर निगम गोरखपुर खुद की कमाई बढ़ाने में जुटा है। इसके लिए शहर के बीचो बीच स्थित सबसे वीआईपी बाजार गोलघर में स्थित जलकल बिल्डिंग को तोड़ा जाएगा। यहां प्राइवेट संस्था के जरिए कमर्शियल कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। इसके पूर्व आय बढ़ाने के लिए निगम अभी तक 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति को सुरक्षित कर चुका है। नगर निगम जलकल परिसर में कार्यालय, दुकान से लेकर आवास को तोड़कर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी में है। जलकल के जो दुकानदार प्रभावित होंगे उन्हें कॉम्पलेक्स में प्राथमिकता पर दुकानें मुहैया कराई जाएंगी।

यहां कामर्शियल मॉल, मल्टीप्लेक्स, होटल और कार्यालय आदि बनाने की योजना है। प्रस्ताव के मुताबिक, काम्पलेक्स पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। इसमें जलकल बिल्डिंग की दुकानों के साथ कार्यालय और सरकारी आवास को तोड़े जाने की योजना है। इसे लेकर जलकल कार्यालय को पहले ही नगर निगम के नये भवन में शिफ्ट किया जा चुका है। पूरा निर्माण, पीपीपी (सार्वजनिक निजी भागीदारी) मोड पर होगा। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह का कहना है कि नगर निगम म्यूनिसिपल बांड लाने जा रहा है।

जलकल बिल्डिंग के साथ आवास और दुकानों को तोड़कर नया कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। जिससे निगम की आय सुनिश्चित हो सके। जिम्मेदारों की माने तो कमर्शियल कॉम्प्लेक्स को लेकर निगम प्रशासन आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) जारी करेगा। निगम को अधिक शेयर देने वाली संस्था के साथ एक कंपनी बनेगी। नगर निगम के हिस्से जो खर्च आएगा उसे निगम प्रशासन अपने म्युनिसिपल बांड के जरिये उठाएगा। नागरिक निगम से बांड की खरीद कर सकेंगे। बांड खरीदने वालों को सालाना 8.5þ तक ब्याज दिया जा सकता है।

बदल जाएगी गोलघर की तस्वीर

कचहरी चौराहे से गणेश चौराहे तक गोलघर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदलने वाली है। जलकल के बगल में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण पहले ही हो चुका है। कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनने से मल्टीलेवल पार्किंग की भी रौनक बढ़ जाएगी। इसी के साथ बलदेव प्लाजा के पहले बड़ा काम्पलेक्स बनकर तैयार हो चुका है। इंदिरा तिराहे पर पेट्रोल पंप के बगल में कॉम्प्लेक्स बन गया है। वहीं इंदिरा बाल विहार को नये सिरे से चटोरी गली के नाम से विकसित किया जा रहा है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!