TRENDING TAGS :
Gorakhpur News: बर्ड फ्लू से हुई थी बाघिन शक्ति की मौत, 20 मई तक गोरखपुर का चिड़ियाघर बंद
Tigress Shakti Died of Bird Flu Gorakhpur Zoo Closed Till May 20
Tigress Shakti Died of Bird Flu Gorakhpur Zoo Closed Till May 20 (Social media)
Gorakhpur News: चिड़ियाघर में बाघिन शक्ति की मौत की वजह से बर्ड फ्लू से हुई थी। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल की जांच में इसका खुलासा हुआ है। इसके पहले ही पशुओं की मौत को देखते हुए चिड़ियाघर प्रशासन ने दर्शकों के लिए चिड़ियाघर को 20 मई तक बंद कर दिया गया है।
बर्ड फ्लू से मौत के बाद चिड़ियाघर में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को चिड़ियाघर को बंद करने का फैसला लिया है। मंगलवार को डीएफओ विकास यादव ने 20 मई तक चिड़ियाघर को बंद करने का आदेश दिया है। बाघिन शक्ति और मादा भेड़िया भैरवी की मौत लगभग एक ही तरीके से हुई थी, जिसके बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने शक्ति का विसरा जांच के लिए भोपाल भेजा था।
चिड़ियाघर में पहले भेड़िया भैरवी और फिर सात मई को बाघिन शक्ति की मौत ने आईवीआरआई, बरेली को चिंता में डाले हुए था। यही कारण है कि दोनों ने 24 घंटे पानी कम पिया और ऑर्गन फेल्योर की बात सामने आई। चिड़ियाघर प्रशासन को आशंका थी कि दोनों में कही न कही संक्रमण का मामला है। इसके लिए दोनों सैंपल आईवीआरआई, बरेली भेजा गया। साथ ही शक्ति का विसरा राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल भेजा गया। सोमवार को वहां से बाघिन शक्ति की रिपोर्ट आई, जिसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद चिड़ियाघर के बाड़े में जांच की गई तो कुछ पक्षी मरे हुए मिले हैं। चिड़ियाघर के निदेशक विकास यादव ने कहा कि भोपाल से आई बाघिन शक्ति की विसरा रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसे देखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मंगलवार को पूरे बाड़े को फिर से सैनिटाइज कराया गया। बर्ड फ्लू ने चिड़ियाघर प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। क्योंकि, चिड़ियाघर में करीब 300 जानवर हैं। इनमें कुछ जानवर ऐसे हैं, जिन्हें मुर्गा का मांस दिया जाता है। ऐसे में अब चिड़ियाघर प्रशासन को इस बात का डर है कि कही किसी और जानवर को कोई दिक्कत न हो। इसके लिए चिड़ियाघर अब नए सिरे से अन्य जानवरों की जांच का फैसला लिया है।
जानवरों के लिए कच्चा मांस से पहुंचा बर्ड फ्लू?
बर्ड फ्लू कहां से आया समझ में नहीं आया: चिड़ियाघर प्रशासन को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर बर्ड फ्लू आया कहां से है। क्योंकि, बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद चिड़ियाघर ने जहां-जहां से जानवरों के लिए मांस आते हैं, वहां से संपर्क कर पूरी जानकारी इकट्ठा की है। वहां से अब तक बर्ड फ्लू की बात सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि जो मुर्गे का मीट जानवरों को दिया जाता है, उसकी जांच होती है। इसके अलावा क्षेत्र में भी कही बर्ड फ्लू नहीं है। वहीं, आशंका इस बात की जताई जा रही है कि चिड़ियाघर के आसपास पक्षियों की संख्या ज्यादा है। आसपास के इलाके में विदेशी पक्षी भी आते हैं। वहां से बर्ड फ्लू के वायरस आ सकते हैं।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge