Gorakhpur News: जमीन विवाद में तड़तड़ाई गोलियां, दो बच्चियों को लगी गोली, एक की हालत नाजुक

Gorakhpur News: थाना क्षेत्र के भरोहियां गांव के निवासी रामवृक्ष शर्मा और उनके पट्टीदार रामसूरत, राममूरत आदि से पुश्तैनी मकान को लेकर विवाद है। पुश्तैनी खपरैल के मकान से बाहर निकल कर आपसी मौखिक समझौते के बाद राममूरत ने अपना दूसरा पक्का मकान बना लिया।

Purnima Srivastava
Published on: 10 May 2025 5:21 PM IST
gorakhpur news
X

gorakhpur news

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में खजनी क्षेत्र के भरोहियां गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में दिनदहाड़े गोलियां तड़तड़ाई। दो युवक फायरिंग करते हुए और पिस्टल लहराते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। विवाद में दो बच्चियों को गोली लगी है। जिसमें से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एसपीआरए मौके पहुंच गए हैं। मामले में किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।

थाना क्षेत्र के भरोहियां गांव के निवासी रामवृक्ष शर्मा और उनके पट्टीदार रामसूरत, राममूरत आदि से पुश्तैनी मकान को लेकर विवाद है। पुश्तैनी खपरैल के मकान से बाहर निकल कर आपसी मौखिक समझौते के बाद राममूरत ने अपना दूसरा पक्का मकान बना लिया। मामले में वर्ष 2006 में राममूरत ने पुश्तैनी खपरैल के मकान में अपना हक़ हिस्सा मांगने लगे।

मामला कोर्ट में चल रहा है। इस बीच पुराने खपरैल के कच्चे मकान और जमीन में अपने हिस्से की भूमि को राजेश शर्मा को बैनामा कर दिया। राजेश शर्मा अपने हिस्से की बैनामे भूमि पर कब्जा पाने के लिए रामवृक्ष से विवाद करने लगे। मामले में दोनों पक्ष की ओर से दर्जनों बार तहसील थाना और आईजीआरएस में शिकायत की जा चुकी है, बीते दिनों 24 अप्रैल को तहसील प्रशासन से पहुंची टीम द्वारा जेसीबी से मकान को ढहाने का प्रयास भी किया जा चुका है।

गोली से दो बच्चियां घायल

शनिवार को अराजक तत्वों की मौजूदगी में दिनदहाड़े रामवृक्ष के परिवार के साथ मारपीट की गई। दहशत बनाने के लिए गोली चलाई गई। दो लोग गोली चलाते हुए सीसीटीवी में कैद भी हो गए हैं। इस फायरिंग में रामवृक्ष शर्मा की पौत्री मुस्कान 20 और सलोनी 17 वर्ष को गोली लगी है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story