TRENDING TAGS :
Hapur News: प्रतिबंधित पशु कटान करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक जिंदा पशु और उपकरण बरामद
Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने प्रतिबंधित पशु कटान के दो आरोपियों को पकड़ा, एक जिंदा पशु और धारदार हथियार सहित उपकरण बरामद, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई।
प्रतिबंधित पशु कटान करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक जिंदा पशु और उपकरण बरामद (Photo- Newstrack)
Hapur News: जनपद हापुड़ में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सख्त अभियान चला रहा है। इसी क्रम में थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित पशु कटान करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक जिंदा प्रतिबंधित पशु और पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।यह कार्रवाई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे प्रतिबंधित पशु कटान रोक अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कासिम पुत्र सरदार और इसराइल पुत्र सलीम, दोनों निवासी ग्राम अलीसपुर थाना किठौर, जिला मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को ग्राम भगवतपुर से गिरफ्तार किया।
बरामदगी का विवरण
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक जिंदा प्रतिबंधित पशु, दो छुरियां, एक बुदका, एक लकड़ी का बोटा और दो अदद रस्सियां बरामद की हैं। दोनों के खिलाफ गोवध अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और पूर्व में भी गोवध अधिनियम के मामलों में जेल जा चुके हैं।
गढ़ थाना प्रभारी का बयान
थाना प्रभारी मनोज बालियान ने कहा “गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु कटान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारी प्राथमिकता क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस सराहनीय कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंकित कुमार, उपनिरीक्षक राहुल अली, हेड कांस्टेबल किशन, संजय कुमार, कंचन कुमार और सुधीर कुमार शामिल रहे। पुलिस टीम की तत्परता और सजगता से यह सफलता मिली है।गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में इस कार्रवाई से पुलिस की सक्रियता का असर साफ दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में अब प्रतिबंधित पशु कटान करने वालों में खौफ का माहौल है, जबकि आम जनता ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!







