जन सुनवाई में बड़ी संख्या में हुआ लोगों की शिकायतों का निस्तारण

डीएम ने राजस्व से सम्बंधित शिकायतों के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों को निस्तारण करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। चक रोड पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाये। थाक बंदी के प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये।

Sumit Yadav
Published on: 6 Jun 2025 7:58 PM IST
Hardoi
X

Hardoi: जिलाधिकारी अनुन्य झा ने पदग्रहण करते ही शुक्रवार को जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी। डीएम ने राजस्व से सम्बंधित शिकायतों के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों को निस्तारण करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। चक रोड पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाये। थाक बंदी के प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों को लंबित न रखा जाये। जन सुनवाई में मौके पर ही पात्रता की जाँच कर पात्रों को वृद्धावस्था, दिव्यांग व विधवा पेंशन से लाभान्वित कराया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये गए। जिलाधिकारी ने पहली जन सुनवाई से लेकर अब तक 50 से अधिक बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। उन्होंने समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

दिव्यांगों के लिए मसीहा बने डीएम हरदोई

हरियावा विकास खण्ड के एक गाँव की एक दिव्यांग महिला जब जन सुनवाई के दौरान जब जिलाधिकारी के सामने पहुँची खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि महिला को दिव्यांग शौचालय दिलवाया जाये। आवास के लिए पात्र होने पर पात्रता सूची में शामिल किया जाये। दिव्यांग जन कल्याण विभाग को उन्होंने निर्देश दिए कि महिला को दुकान निर्माण योजना के अंतर्गत आच्छादित कराया जाये। एक अन्य दिव्यांग राजू का उन्होंने तत्काल दिव्यांग ई रिक्शा हेतु आवेदन करवाने तथा उपलब्ध होते ही उनको देने के दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को दिए। एक बुजुर्ग से पूछा कि क्या उनको पेंशन मिलती है और क्या उनका राशन कार्ड बना है।

बुजुर्ग ने बताया कि उनकी पेंशन व राशन कार्ड नहीं है और वह अभी आधार कार्ड लेकर नहीं आये हैं। जिलाधिकारी ने तत्काल पूर्ति विभाग के लिपिक को कोटेदार से संपर्क कर आधार कार्ड की फोटो मंगवाई तथा बुजुर्ग की पेंशन व राशन कार्ड मौके पर ही बनवाया गया। जन सुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी गरिमा सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

1 / 7
Your Score0/ 7
Sumit Yadav

Sumit Yadav

मेरा नाम सुमित यादव है और मैं प्रयागराज का रहने वाला हूँ। पत्रकारिता में आने से पहले मैंने अपने करियर की शुरुआत फोटो पत्रकारिता से की थी। कैमरे के साथ काम करते-करते जब कलम भी थाम ली, तो लोगों की आवाज़ बन गया। साल 2014 में मैंने बतौर रिपोर्टर अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की। इस दौरान मैंने राजस्थान पत्रिका (रायपुर), ईटीवी भारत (प्रयागराज), पत्रिका डिजिटल यूपी (प्रयागराज) और अमर उजाला (पंचकूला, चंडीगढ़) जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। फिलहाल मैं न्यूज़ट्रैक (लखनऊ) के साथ जुड़कर पत्रकारिता का काम कर रहा हूँ और लोगों की बातों को आवाज़ देने का काम लगातार कर रहा हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!