TRENDING TAGS :
Jaunpur News: जिले में पुलिस की सख्ती: शांति भंग करने पर एक दिन में 18 आरोपी गिरफ्तार
Jaunpur News: पुलिस ने बताया कि सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेजा गया है।
शांति भंग करने पर 18 लोग गिरफ्तार (photo: social media )
Jaunpur News: जिले में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग थानों में कार्रवाई करते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेजा गया है।
थाना सरायख्वाजा
थाना सरायख्वाजा पुलिस ने 4 लोगों को पकड़ा। इनमें दुर्गेश यादव (19), लालजी यादव (37), रविन्द्र नाथ गौतम (43) और सुरेन्द्र गौतम (30) शामिल हैं। ये सभी शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में हिरासत में लिए गए।
थाना शाहगंज
थाना शाहगंज पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें उषा गुप्ता,क रमेश चौरसिया, अनुप कुमार, उत्तम कुमार, जय गुप्ता, विष्णु पांडेय और शेरबहादुर यादव शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि ये लोग विवाद की स्थिति पैदा कर रहे थे, जिससे माहौल बिगड़ सकता था।
थाना खुटहन
थाना खुटहन पुलिस ने 3 लोगों को पकड़ा — राजेश कुमार (46), कंचन (38) और रेनू (35)। इन पर भी शांति भंग करने का आरोप है।
थाना जफराबाद
थाना जफराबाद पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें राज कनौजीया (21), मीरा (45), मीरा देवी (45) और निधि (23) शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, ये लोग आपसी विवाद में उलझे हुए थे, जिससे स्थानीय माहौल खराब हो रहा था।
पुलिस ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्त और सख्त कार्रवाई की जा रही है। जो भी व्यक्ति झगड़ा, विवाद या गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!