TRENDING TAGS :
Jhansi News: 2027 विधानसभा चुनाव हमारे लिए मील का पत्थर साबित होगा - दीपमाला कुशवाहा
Jhansi News: अपना दल (एस) महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के विस्तार और अनुप्रिया पटेल को सीएम बनाने का लक्ष्य बताया
दीपमाला कुशवाहा ने सोमवार को झांसी में पत्रकारों से चर्चा (photo: social media )
Jhansi News: अपना दल (सोनेलाल) के महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा ने सोमवार को झांसी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में होने वाला विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है, और देश भर में भी पार्टी का विस्तार लगभग पूरा हो चुका है, सभी जिलों में पदाधिकारी नियुक्त हो गए हैं।
दीपमाला कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य लक्ष्य हर बूथ पर कार्यकर्ताओं को मजबूती से खड़ा करना है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में वे सशक्त भूमिका निभा सकें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि "पूरी पार्टी यही चाहती है कि अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनें।" यह बयान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के लिए उनकी आकांक्षाओं को दर्शाता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
उन्होंने सबसे पहले अपने राष्ट्रीय नेतृत्व श्रीमती अनुप्रिया पटेल और कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष पटेल का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन पर भरोसा जताते हुए महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। दीपमाला ने विश्वास दिलाया कि वह उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेंगी।
दीपमाला कुशवाहा ने आगामी पंचायत चुनावों पर भी अपनी पार्टी की रणनीति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि आने वाले पंचायत चुनाव में पूरे प्रदेश में हर सीट पर उनका दावेदार हो और बड़ी संख्या में उनके दावेदार जीतकर आएं। इसकी तैयारी में वे अभी से जुट गए हैं।
सोमवार को झांसी आगमन पर दीपमाला कुशवाहा का रेलवे स्टेशन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद बैंक चौराहा, इलाइट चौराहा और कचहरी चौराहा पहुंचकर महापुरुषों की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर मऊरानीपुर की विधायक रश्मि आर्या, पप्पू सेठ, जिला अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह पटेल, विजय कछवारे महानगर अध्यक्ष, जागरूक सचान, विद्या श्रीवास्तव, मनोहर पटेल, सोहनलाल निरंजन, धर्मपाल निरंजन, शिव कुमार दद्दू सोलंकी, अमरीश कुमार, अरविंद पटेल, आनंद पटेल, अवधेश कुमारी, दानिश कुरेशी, पवन पटेल, रितिका राव, किरण वर्मा, शोभा कुशवाहा, बबीता वी राव, विनीता वी राव, पवन पटेल, अजहर कुरेशी, जावेद कुरैशी, अंशुल पटेल, अशोक कुमार, हर्ष विश्वकर्मा, सचिन, किरण जैन, राहुल कुशवाहा, जीतू कुशवाह, मुकेश कुशवाहा आदि सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!