TRENDING TAGS :
Kushinagar News: धार्मिक अंधविश्वास बना दो महिलाओं की मौत का कारण
Kushinagar News: कुशीनगर के कप्तानगंज क्षेत्र में झाड़-फूंक के अंधविश्वास में दो महिलाओं की जान चली गई। मंदिर परिसर में तंत्र-मंत्र के दौरान तालाब में गिरने से दोनों की मौत हो गई।
Kushinagar News
Kushinagar News: जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी अंधविश्वास, जादूटोना और झाड़-फूंक का खेला बेरोकटोक चल रहा है। अशिक्षा और जागरूकता की कमी के कारण गरीब तबका बीमारी या समस्या आने पर डॉक्टरों की बजाय सोखा, गुनिया और झाड़-फूंक करने वालों के चक्कर में फंस जाता है। इसी अंधविश्वास ने कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुंईचवर दुर्गा मंदिर के पास दो महिलाओं की जान ले ली।
झाड़-फूंक के दौरान तालाब में गिरीं महिलाएं
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंदिर परिसर में एक युवक तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक कर रहा था। उसने महिलाओं को यह कहकर डराया कि उन पर प्रेत-बाधा का साया है। झाड़-फूंक के नाम पर महिलाएं नाचने-गाने लगीं और तालाब के किनारे पहुँचते ही अचानक संतुलन बिगड़ जाने से दोनों गहरे पानी में जा गिरीं। अफरा-तफरी के बीच झाड़-फूंक करने वाला युवक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर आसपास के युवक तालाब में कूदे और दोनों महिलाओं को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल सीएचसी कप्तानगंज ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान और गांव में मातम
मृत महिलाओं की पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोना पाकड़ उर्फ ठाकुरबारी गांव निवासी 46 वर्षीय कुसमावती प्रसाद और 45 वर्षीय रीता देवी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर दोनों घरों में कोहराम मच गया। परिजन बेसुध हो गए और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जागरुकत लोगों का कहना है कि यदि समय रहते महिलाएं अंधविश्वास के चक्कर में न पड़तीं और इलाज के लिए अस्पताल जातीं तो उनकी जान बच सकती थी। यह घटना स्पष्ट करती है कि अशिक्षा और धार्मिक अंधविश्वास आज भी समाज में गहरी जड़ें जमाए हुए हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!