इंडिया गठबंधन से उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी लखनऊ पहुंचे, कांग्रेस सांसदों के साथ की बैठक

Lucknow News: उपराष्ट्रपति पद के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी लखनऊ पहुंचे।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 26 Aug 2025 1:06 PM IST (Updated on: 26 Aug 2025 1:32 PM IST)
इंडिया गठबंधन से उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी लखनऊ पहुंचे, कांग्रेस सांसदों के साथ की बैठक
X

B. Sudarshan Reddy in Lucknow

B. Sudarshan Reddy in Lucknow: इंडिया गठबंधन से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक नेताओं से समर्थन मांगा।


सेवादल की रंगोली को सराहा

बी. सुदर्शन रेड्डी लगभग 11:30 बजे लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यालय में सबसे पहले उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस सेवादल के सदस्यों ने उनके स्वागत के लिए एक खूबसूरत रंगोली बनाई थी, जिसकी प्रशंसा करते हुए रेड्डी ने कहा कि यह हमारे देश की कला और संस्कृति का शानदार प्रदर्शन है।


कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने उन्हें यह रंगोली दिखाई। इसके बाद उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। उसके बाद में बी. सुदर्शन रेड्डी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के ऑफिस में प्रदेश के सांसदों और विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने बैठक में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी के सांसदों का समर्थन मांगा। उन्होंने सभी से एकजुट होकर चुनाव में अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया। इस बैठक के दौरान वरिष्ठ नेता और सांसद, विधायक मौजूद रहे।


सपा अध्‍यक्ष से मुलाकात के लिए गए

कांग्रेस कार्यालय में अपनी बैठक के बाद बी. सुदर्शन रेड्डी समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए रवाना हो गए। यह मुलाकात उपराष्ट्रपति पद चुनाव में समर्थन मांगने के लिए है। इससे उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों के बीच समन्वय और समर्थन सुनिश्चित किया जा सके। बी सुदर्शन रेड्डी का दौरा उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए गठबंधन की रणनीति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shalini singh

Shalini singh

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!