लखनऊ में भव्य दुर्गा पूजा की तैयारी: ‘उत्सव 2025’ में स्थापित होगी 16 फीट ऊँची प्रतिमा

लखनऊ में अब तक के सबसे भव्य दुर्गा पूजा की तैयारी, 16 फीट ऊँची माँ दुर्गा की प्रतिमा होगी।

Sandeep Pal
Published on: 29 Aug 2025 7:31 PM IST (Updated on: 29 Aug 2025 9:04 PM IST)
लखनऊ में भव्य दुर्गा पूजा की तैयारी: ‘उत्सव 2025’ में स्थापित होगी 16 फीट ऊँची प्रतिमा
X

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में जानकीपुरम के सेक्टर-ई स्थित कमर्शियल पॉकेट मैदान में इस वर्ष बड़े पैमाने पर दुर्गा पूजा उत्सव मनाने की तैयारी है। इसे अब तक की सबसे भव्य पूजा का स्वरूप दिया जा रहा है। पूजा का उद्घाटन 22 सितंबर 2025 को होगा।

दुर्गा पूजा उत्सव का पंडाल 100x100 फीट के क्षेत्र में तैयार किया जा रहा है, जो पूरी तरह बंगाल की पारंपरिक शैली पर आधारित होगा। कोलकाता से आए कुशल कारीगर इस पंडाल को आकार दे रहे हैं। पूजा की शोभा बढ़ाएगी 16 फुट ऊँची माँ दुर्गा की प्रतिमा, साथ ही माँ सरस्वती, गणेश जी, लक्ष्मी माता और कार्तिकेय की 13x13 फुट की प्रतिमाएँ भी स्थापित होंगी।

2 लाख वर्ग फुट में फैला मेला क्षेत्र

पूरे आयोजन क्षेत्र को करीब 2 लाख वर्ग फुट में विस्तारित किया जा रहा है, जहां 40 लाख से अधिक दर्शकों के पहुँचने की संभावना है। आयोजन स्थल पर 50 से अधिक स्टॉल्स होंगे, जिनमें बच्चों के लिए अलग एक्टिविटी ज़ोन भी शामिल है।

डांडिया नाइट और सांस्कृतिक कार्यक्रम

खास आयोजन के तौर पर डांडिया नाइट भी शामिल की गई है, जिसमें 10 हज़ार लोगों की भागीदारी होगी। इसके अलावा, स्थानीय और राज्य स्तरीय कलाकारों द्वारा नृत्य, नाटक, संगीत और लोक कलाओं की प्रस्तुतियाँ आयोजन को यादगार बनाएंगी। पूरे आयोजन स्थल पर पुलिस बल, वॉलंटियर्स और सीसीटीवी कैमरों के ज़रिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

स्थानीय विधायक और आयोजन के चीफ पैट्रन डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि माता रानी की कृपा इस आयोजन पर पूरी तरह बनी है। आयोजकों द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है और यह पूजा न केवल देश बल्कि विश्व की सबसे बड़ी दुर्गा पूजा बनेगी।

आयोजन समिति के सदस्य सौरभ बांधोपाध्याय ने बताया कि - इस बार खास बात यह है कि माँ लक्ष्मी की मूर्ति पंडाल में पहले से ही स्थापित की जाएगी, जो एक अनोखी पहल होगी। उन्होंने कहा कि ‘उत्सव दुर्गा पूजा 2025’ न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि लखनऊ की सांस्कृतिक पहचान को भी एक नई ऊँचाई देगा। यह आयोजन निश्चित ही सभी भक्तों और दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बनने जा रहा है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!