Lucknow में घर बैठे मूर्ति विसर्जन, मंगलमान एप हुआ लॉन्च, डोर-टू-डोर मूर्ति कलेक्शन की सुविधा शुरू

Lucknow News: लखनऊ में मंगलमान ऐप से घर बैठे कराएं मूर्ति विसर्जन, डोर-टू-डोर कलेक्शन की सुविधा शुरू

Prashant Vinay Dixit
Published on: 17 Oct 2025 7:59 PM IST
Lucknow में घर बैठे मूर्ति विसर्जन, मंगलमान एप हुआ लॉन्च, डोर-टू-डोर मूर्ति कलेक्शन की सुविधा शुरू
X

Lucknow में घर बैठे कीजिए मूर्ति विसर्जन, मंगलमान एप हुआ लॉन्च   (photo: social media )

Lucknow News: आस्था और पर्यावरण संरक्षण के समन्वय से चलाए जा रहे मंगलमान ई-विसर्जन अभियान को नया पड़ाव मिला है। लखनऊ के नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मंगलमान ऐप के वेब वर्जन का अवलोकन किया, इस जन जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने की दिशा में कदम है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि यह ऐप और आस्था एक्सप्रेस पहल नागरिकों को प्रतिमा विसर्जन के लिए पर्यावरण अनुकूल और सम्मानजनक तरीका अपनाने में मदद करेगी, जिससे पवित्रता और स्वच्छता दोनों सुनिश्चित हो सकेंगी।

समाज में आ रहा सकारात्मक परिवर्तन

मंगलमान के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने नगर निगम को धन्यवाद देते हुए कहा कि नगर निगम के समर्थन से अभियान के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। उन्होंने बताया कि लोग अपनी प्रतिमाओं की आस्था को संरक्षित रखते हुए ठीक प्रकार से विसर्जन के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्वदेशी का भाव रखने और लोकल मूर्ति कलाकारों को लाभ पहुंचाने के लिए कच्ची मिट्टी की मूर्तियां उपलब्ध कराने वाले मूर्ति संग्रह स्थलों की जानकारी दी है।


ऐप अभियान को बनाएगा और प्रभावी

मंगलमान के संयोजक प्रो. डॉ. रामकुमार तिवारी ने कहा कि यह ऐप अभियान को और प्रभावी बनाएगा और लखनऊ में खड़ा किया जा रहा यह मॉडल अखिल भारतीय स्तर पर विस्तार ले सकेगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वेब वर्जन लॉन्च किया गया है, जिसका एंड्रॉयड वर्जन भी शीघ्र आएगा। इसे aap.mangalman.in से डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से नागरिक अपने आस-पास के सभी विसर्जन एवं संग्रह केंद्रों की जानकारी ले सकते हैं।


लखनऊ नगर निगम करेगा पूरा सहयोग

इसके साथ ही डोर-टू-डोर कलेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे कोई व्यक्ति अपने घर से ही मूर्ति संग्रह करा सकता है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मंगलमान को धन्यवाद देते हुए कहा कि नगर निगम आस्था और पर्यावरण दोनों पर लगातार काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि आस्था एक्सप्रेस शहर में चलाई जा रही है, जिनके माध्यम से मूर्तियों एवं पूजन सामग्री का कलेक्शन किया जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम मंगलमान के साथ मिलकर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

1 / 7
Your Score0/ 7
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!