TRENDING TAGS :
लखनऊ नगर निगम मुख्यालय सफाई कर्मचारियों ने घेरा, ठेका प्रथा खत्म करने के लिए प्रदर्शन
Lucknow News: लखनऊ सफाई कर्मचारियों ने ठेका प्रथा और कम वेतन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया
Lucknow cleaning staff protest
Lucknow News: लखनऊ नगर निगम मुख्यालय पर ठेका प्रथा और कम वेतन के विरोध में सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए ठेका प्रथा को खत्म कर उन्हें स्थायी करने की मांग करतू नजर आएं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ठेका प्रथा के कारण उन्हें अधिक काम करना पड़ता है, लेकिन वेतन बहुत कम मिलता है, जो उनके श्रम का सही मूल्य नहीं है।
नगर निगम मुख्यालय का घेराव
प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर निगम मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। जिससे आस-पास की सड़कों पर भारी जाम लग गया। प्रदर्शन के दौरान, सफाई कर्मचारियों ने अपने हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर ठेका प्रथा के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि वे शहर की सफाई का महत्वपूर्ण काम करते हैं, फिर भी उन्हें उचित सम्मान व वेतन नहीं मिलता। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को ठेका प्रथा को समाप्त कर सफाई कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना चाहिए।
सरकारी कर्मचारियों की तरह लाभ
उनका भविष्य सुरक्षित होगा और उन्हें अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह लाभ मिलेगा। प्रदर्शन के दौरान यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। उसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों के कहने पर प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारी मार्ग से हट गए। जिसके बाद पुलिस ने यातायात को सुचारू करवाया। कर्मचारियों ने चेतावनी देकर कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। उस दौरान सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप रहेंगी।
सफाई कर्मचारियों की दयनीय स्थिति
प्रदर्शन ने सफाई कर्मचारियों की दयनीय स्थिति और उनके शोषण के मुद्दे को उजागर किया है। ठेका प्रथा के तहत काम करने वाले कर्मचारियों का जीवन अत्यंत कठिन होता जा रहा है। उन्हें न भविष्य की कोई सुरक्षा मिलती है, न ही पर्याप्त वेतन मिलता है। यह प्रदर्शन केवल वेतन वृद्धि की मांग नहीं था, बल्कि यह उनके सम्मान, सुरक्षा और एक बेहतर जीवन की उम्मीद का प्रतीक था। अब देखना होगा कि प्रशासन और सरकार मुद्दे पर क्या कदम उठाती हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!