लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न, सभी 6 सदस्य निर्विरोध चुने गए

Lucknow News: लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी के छह पदों के लिए हुए चुनाव में सभी छह सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें 5 भाजपा और 1 सपा पार्षद शामिल हैं।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 17 Aug 2025 1:12 PM IST
लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न, सभी 6 सदस्य निर्विरोध चुने गए
X

Lucknow News

Lucknow News: लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी के छह पदों के लिए चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गए हैं। इस चुनाव में 6 पार्षदों ने नामांकन किया था। उनमें से 5 भाजपा और 1 सपा के पार्षद हैं। सभी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। भाजपा से राजेश सिंह गब्बर, संदीप शर्मा, अरुण कुमार राय, पृथ्वी गुप्ता और पिंकी रावत और सपा की ओर से राम नरेश चौरसिया चुने गए है। यह 78 दिनों की लंबी जद्दोजहद के बाद चुनाव पूरे हुए है।

निर्विरोध चुने गए नए सदस्य

शनिवार को भाजपा महानगर संगठन ने पार्षदों के नाम फाइनल कर दिए। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने नामों की घोषणा की थी। उस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ से राजेश सिंह गब्बर, पृथ्वी गुप्ता, संदीप शर्मा, अरुण कुमार राय और पिंकी रावत ने नामांकन किया। वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से राम नरेश चौरसिया ने नामांकन किया था।

6 उम्मीदवारों ने नामांकन किया

सभी छह पदों के लिए केवल छह उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, इसलिए सभी को निर्विरोध घोषित कर दिया गया। सभी नवनिर्वाचित सदस्य लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी का हिस्सा बनेंगे। शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भूमिका निभाएंगे। यह चुनाव न केवल कार्यकारिणी को नया नेतृत्व देगा। शहर के विकास कार्यों को भी गति प्रदान करेगा, जो पिछले 78 दिनों से अटके हुए थे। इस चुनाव के साथ भाजपा में चल रही अंदरूनी तकरार समाप्त हो गई है।

भाजपा में अंदरूनी कलह

इस चुनाव के सम्पन्न होने से भाजपा को बड़ी राहत मिली है। लखनऊ नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में से छह सदस्य बीते 1 जून को रिटायर हो गए थे। उसके बाद से लगातार नए नामों को लेकर भाजपा में अंदरूनी कलह चल रही थी। उससे चुनाव टलता चला गया। मेयर सुषमा खर्कवाल और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के बीच तकरार चल रही थी, जिस कारण अंतिम मुहर नहीं लग पाई थी। बता दे कि यह 78 दिनों की लंबी जद्दोजहद के बाद चुनाव पूरे हुए है।

रिटायर और चुने जाने का नियम

सभी रिटायर होने वालों में भाजपा के गिरीश गुप्ता, अनूप कमल सक्सेना, उमेश चंद्र सनवाल, मुकेश सिंह मोंटी, रणजीत सिंह और सपा के सुरेंदर बाल्मीकि हैं। बचे छह सदस्यों में भाजपा के अनुराग मिश्रा अन्न, भृगुनाथ शुक्ला, चरनजीत गांधी गौरी सावंरिया, कृष्ण नारायण सिंह और सपा की सबा अहसन मंसूरी हैं। नगर निगम अधिनियम के तहत कार्यकारिणी सदस्य का कार्यकाल दो साल का होता है। जबकि पहले साल छह सदस्य लॉटरी सिस्टम से रिटायर किए जाते है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!