TRENDING TAGS :
लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव आज, शाम को आएगा परिणाम
Lucknow News: लखनऊ नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव आज लालबाग मुख्यालय में होंगे। भाजपा के 5 और सपा के 1 सदस्य चुने जाएंगे।
Lucknow News
Lucknow News: नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी का रविवार को चुनाव होना है। भाजपा के पांच और सपा का एक सदस्य चुना जाएगा। उसके लिए नगर निगम ने विशेष सत्र मुख्यालय लालबाग में बुलाया है। एक जून को नगर निगम कार्यकारणी के छह सदस्य सेवामुक्त हो गए थे। उसके बाद भाजपा में आपसी खींचतान के चलते नाम नहीं तय हो पा रहे थे। इस बीच कार्यकारिणी चुनाव की डेट कई बार कैंसिल हो गई।
भाजपा में विवाद बढ़ता गया
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कुछ दिन पहले चुनाव की अधिसूचना जारी की है। उसके बाद तय हो गया था कि रविवार 17 अगस्त को चुनाव होगा। उससे पहले भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने 6 नामों की सूची जारी की थी। इसमें बताया गया 5 पार्षद चुनाव लड़ेंगे। जबकि अंतिम नाम मेयर सुषमा खर्कवाल फाइनल करेंगी, लेकिन इसके बाद से विवाद बढ़ता गया और नाम नहीं फाइनल हुए। इसके बाद मेयर और महानगर अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कई बार मिले थे।
भाजपा सदस्यों के नाम तय
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने भाजपा सदस्यों के नामों का ऐलान किया है। उसमें पिंकी रावत, संदीप शर्मा, पृथ्वी गुप्ता, राजेश सिंह 'गब्बर' और अरुण राय शामिल है। यह कदम पिछले कई महीनों से चल रही अनबन को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम है। बता दे पिछले समय से भाजपा महानगर संगठन और मेयर के बीच कार्यकारिणी के गठन को लेकर मतभेद थे। जो लिस्ट आने के बाद समाप्त होने की उम्मीद की जा रही है।
रिटायर और चुने जाने का नियम
रिटायर होने वालों में भाजपा के गिरीश गुप्ता, अनूप कमल सक्सेना, उमेश चंद्र सनवाल, मुकेश सिंह मोंटी, रणजीत सिंह और सपा के सुरेंदर बाल्मीकि हैं। बचे छह सदस्यों में भाजपा के अनुराग मिश्रा अन्न, भृगुनाथ शुक्ला, चरनजीत गांधी गौरी सावंरिया, कृष्ण नारायण सिंह और सपा की सबा अहसन मंसूरी हैं। नगर निगम अधिनियम के तहत कार्यकारिणी सदस्य का कार्यकाल दो साल का होता है। जबकि पहले साल छह सदस्य लॉटरी सिस्टम से रिटायर किए जाते है।
आज ही परिणाम होगें घोषित
इस तरीके से छह सदस्यों को बीते साल रिटायर किया जा चुका है। अब बचे सदस्यों को दो साल का कार्यकाल एक जून को पूरा हो गया। अब नए सदस्य चुनने के लिए पार्षद, महापौर, विधायक, विधान परिषद सदस्य, सांसद और राज्यसभा सदस्य वोट डालेंगे। यह चुनाव नगर निगम मुख्यालय लालबाग में आयोजित होगा। उसके लिए एक विशेष सत्र 11 बजे से बुलाया गया है। उसमें दोपहर 03:00 से 05:00 बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!