TRENDING TAGS :
लखनऊ नगर निगम का सदन शुरू होते ही हंगामा, भाजपा पार्षद विपक्ष की ओर बैठे
Lucknow News: लखनऊ नगर निगम में हंगामा, बीजेपी छोड़ विपक्ष में बैठे मोंटी सिंह
Lucknow Nagar Nigam ( Image- Credit- Newstrack)
Lucknow News: लखनऊ नगर निगम के सदन की बैठक हंगामा के साथ गुरुवार को शुरू हो गई। इस बैठक की शुरुआत में ही बीजेपी पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। हाल ही में भाजपा पार्टी से इस्तीफा दे चुके पार्षद मोंटी सिंह विपक्ष की तरफ से बैठे थे। उन्होंने कांग्रेस पार्षद मुकेश सिंह चौहान के साथ मिलकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला, जिस पर सदन में हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल ने बसपा और सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पार्षदों के नाम गिनाए।
सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू
उन्होंने पार्षदों से शांत होकर सदन की कार्यवाही शुरू करने के लिए कहा, लेकिन पार्षद अपनी बात पर अड़े रहे। वे पुरानी बातों की पुष्टि करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि जब तक पिछली बातों की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक सदन की कार्यवाही शुरू नहीं होगी।
पार्षदों के लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य होने पर सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। इस पूरे घटनाक्रम में मोंटी सिंह सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद पहली बार सदन में विपक्ष की भूमिका निभाई। उनके कदम से बीजेपी पार्षदों में नाराजगी देखने को मिली।
बीजेपी पार्षद धरने पर बैठे
लखनऊ नगर निगम में गुरुवार को बीजेपी पार्षद राम नरेश रावत साफ-सफाई की बदहाली को लेकर धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि उनके वार्ड की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
रावत का कहना था कि वार्ड में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है और अधिकारी कर्मचारी केवल मुख्य सड़कों का ही निरीक्षण करते हैं। उनका आरोप था कि गलियों और मोहल्लों की साफ सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता, जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इस मुद्दे पर अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
संस्थाओं को ब्लैकलिस्ट करने की मांग
लखनऊ नगर निगम की बैठक में शहर की लचर सफाई व्यवस्था को लेकर सभी पार्टियों में जबरदस्त रोष देखने को मिल रहा है। बीजेपी, कांग्रेस, बसपा और सपा के पार्षदों ने एकजुट होकर पूरे शहर से कूड़ा न उठने का मुद्दा उठा रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई का काम देख रही कार्यदायी संस्थाएं, जिनमें एलएसए भी शामिल है, ठीक से काम नहीं कर रही हैं।
पार्षदों ने मांग की कि इन सभी संस्थाओं को ब्लैकलिस्ट किया जाए। उनका कहना था कि जब तक ये संस्थाएं हटाई नहीं जाएंगी, तब तक शहर की सफाई व्यवस्था सुधर नहीं पाएगी।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर जबाव
भाजपा पार्षद भृगुनाथ शुक्ला ने नगर निगम द्वारा हॉर्टिकल्चर वेस्ट के लिए दी गई जमीनों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ये ज़मीनें मुख्य जगहों से बहुत दूर हैं। पार्षद मुन्ना मिश्रा ने लखनऊ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी (एलएसए) से इस मामले में जवाब मांगा है। उनका कहना है कि नगर निगम ने छह महीने पहले ही ज़मीन दे दी थी, लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। पार्षद शैलेंद्र वर्मा ने वेस्ट कलेक्शन के लिए व्यवस्थित योजना बनाने की मांग की है। पार्षद प्रमोद सिंह राजन ने भी हॉर्टिकल्चर वेस्ट को तुरंत हटाने की व्यवस्था करने पर जोर दिया है। इस पर अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पार्षद दल के नेता ने माइक छीना
लखनऊ नगर निगम की बैठक में कांग्रेस पार्षद ममता चौधरी और भाजपा पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी के बीच तीखी बहस हुई। इस बहस की वजह भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को लिखा गया शिकायत पत्र था।
ममता चौधरी ने कहा कि उन्होंने शहर की बदहाल व्यवस्था की पोल खोल दी है। लखनऊ सफाई के मामले कागजों पर तीसरे स्थान पर है। विधायक को विकास कार्यों के लिए अपनी विधायक निधि का उपयोग करना चाहिए। भाजपा पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी ने कहा कि विधायक ने शहर की जिन समस्याओं को उठाया था, वे सभी पार्षदों की मांगें थीं। इस दौरान ममता चौधरी ने भाजपा पार्षद दल के नेता पम्मी तिवारी से माइक छीनने की भी कोशिश की।
तालाब की सफाई नहीं होने से जलभराव
सपा पार्षद रामनरेश चौरसिया ने नगर निगम पर क्षेत्र में तालाब की सफाई न कराने और अतिक्रमण न हटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तालाब की सफाई न होने से लगभग 10,000 की आबादी वाले क्षेत्र में हमेशा जलभराव की समस्या रहती है। यह भी पार्षद का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी तालाब की पैमाइश तक नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। वहीं आरआर विभाग के चीफ इंजीनियर ने समस्या का संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया है कि कल से तालाब की सफाई के लिए मशीनें लगाई जाएंगी। यह भी बताया कि क्षेत्र से कूड़ा सही ढंग से नहीं उठाया जाता, जिससे समस्या और बढ़ जाती है।
ऐशबाग में लोग कूड़ा से परेशान
वार्ड ऐशबाग के पार्षद संदीप शर्मा ने इलाके में कूड़ा घर की समस्या पर चिंता जताई है। उन्होंने सदन में कहा कि दो जगहों पर मुख्य सड़क पर ही कूड़ा फैला रहता है, जिससे निवासियों को परेशानी होती है। इस समस्या के समाधान के लिए कई बार शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि खुले में पड़े कूड़े से गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, इस पर प्रशासन को तुरंत ध्यान देना चाहिए। यह समस्या वार्ड के लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है और तत्काल निवारण की आवश्यकता है।
पार्षद प्रमोद सिंह राजन ने कहा हमारे क्षेत्र में 50 मकान के सामने फुटपाथ तोड़ दिए गए है। जहां एक मकान के सामने टूटने को रह गया है। उस कारण से सीएम ग्रिड का काम रूका है। इसका काम जल्द शुरू करवाया है। चीफ इंजीनियर महेश वर्मा ने कहा मकान बंद था, उस कारण नहीं तोड़ा था। तो पार्षद ने कहा ये लोग मकान पर वकील खिलाफ देखकर डर गए थे। उसके बाद मकान मालिक कोर्ट से स्टे ले आया है।
राजीव बाजपेई तीन मेरे क्षेत्र में एक बीच मार्ग पर नाला खुला है। उसमें एक तीन साल से बच्चा साइकिल चलाते हुए गिर गया था। उसके बाद एक कार नाले में गिर चुकी है उसके बाद भी नाले को बंद नहीं किया गया है। स्कूल, धार्मिक स्थल के पा कूड़ा घर नहीं होना चाहिए। हमारे क्षेत्र में पार्क के पास कूड़ा जमा होता है। उसका समाधान होना चाहिए।
भाजपा पार्षद शैलेंद्र वर्मा बोलने के लिए खड़े हुए, तो कांग्रेस पार्षद मुकेश चौहान ने टोकते हुए कहा कि आपने हमको बोलने नहीं दिया था। उसके बाद दोनों पार्षद में हॉट-टॉक शुरू हो गया है। समित बिल्डिंग में बार के लाइसेंस की जानकरी मांगी थी। लेकिन एक साल से कुछ जानकारी नहीं मिली है। मेरे क्षेत्र में होटल टैक्स बराबर घटाया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारी मालिक के साथ मिलकर खेल कर रहे है। नगर निगम के अधिकारियों ने वेडिंग की जगह अपने लोग को एलॉट कर दी है। वहां से वसूली करते है।
भृगुनाथ शुक्ला ने काह नगर आयुक्त से कहा था कि सेक्टर 19 में रॉ ऑफिस है। उसके सामने की सड़़क टूटी है। वहां की सड़क बनाई जाएं। खजाना मेयर और नगर आयुक्त के पास है। उस खजाने का प्रयोग करे। उस खजाने का सभी वार्ड में समान वितरण किया जाएं।जीएम जलकल गोलमोल जबाव देता है। यहां जल, पानी की समस्या है। इंदिरा नगर में सीवर दोबारा डाली जाएं। सेक्टर 11 से 14 तक पानी भर जाता है। वह मुद्दा उठा रहे है लेकिन सामाधान नहीं हुआ है।
पार्षद रेशमा ने कहा मेरे वार्ड में एक पंपिंग स्टेशन बनाया गया था। वो इतना पैसा खर्च होने के बाद बंद है। मेरे वार्ड ने भीषण जलभराव हो जाता है। पहले 3 महिना के लिए 10 दमी मिलते थे। लेकिन वो व्यवस्था खत्म कर दी गई है। वो आदमी जरूरी जगह काम करते थे। इससे समस्या बढ़ गई है। इसको दोबारा शुरू किया जाएं।
प्रदीप शुक्ला ने कहा मेरा वार्ड फैजुल्लागंज समस्याओं की अंबार है। मड़ियांव से सीतापुर रोड तक नाला बना है।उसकी कीमत 132 करोड लागत आई है। उसके बाद भी आधा बना छोड़ दिया गया है। उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अन्ना बाजरा में एक आदमी की नाला में गिरकर मौत हो चुकी है। उसके बाद भी नाला खुले पड़े है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!