Lucknow news: सफाई में ढिलाई बर्दाश्त नहीं: लखनऊ में मंत्री सुरेश खन्ना का बड़ा एक्शन

मंत्री सुरेश खन्ना ने नगर निगम अधिकारियों के सामने ही नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर में साफ-सफाई, जलनिकासी, सड़कों की मरम्मत तथा पार्कों की समय पर सफाई होना चाहिए। मंत्री सुरेश खन्ना ने ​कहा कि वार्डों में गंदगी देखी गई तो जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं काम के प्रति लापरवाही करने वाले अफसरों पर कार्रवाई करने के लिए लिस्ट तैयार करने के लिए कह दिया।

Sumit Yadav
Published on: 14 Jun 2025 5:45 PM IST
Lucknow news
X

Lucknow news : मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार को लखनऊ के विभिन्न वार्डों का औचक नि​रीक्षण किया। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं। निरीक्षण करते समय वार्डों में गंदगी का अंबार देखकर मंत्री सुरेश खन्ना ने नगर निगम अधिकारियों के सामने ही नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर में साफ-सफाई, जलनिकासी, सड़कों की मरम्मत तथा पार्कों की समय पर सफाई होना चाहिए। मंत्री सुरेश खन्ना ने ​कहा कि वार्डों में गंदगी देखी गई तो जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं काम के प्रति लापरवाही करने वाले अफसरों पर कार्रवाई करने के लिए लिस्ट तैयार करने के लिए कह दिया।

इन जगहों का मंत्री ने किया निरीक्षण

मंत्री ने निरीक्षण जोन-1 के रानी लक्ष्मीबाई वार्ड (अमीनाबाद घंटाघर के पास) से शुरू किया। इसके बाद वह जोन-3 के डालीगंज निरालानगर, अयोध्यादास सेकेंड, फैजुल्लागंज सेकेंड और विवेकानंद पुरी वार्ड में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

सफाई में कमी देख भड़के मंत्री

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विभिन्न स्थलों पर साफ-सफाई में कमी, जलभराव की स्थिति और सड़क मरम्मत की गति पर अधिकारियों से सीधे सवाल किए और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री के साथ ये अधिकारी रहें शामिल

निरीक्षण के दौरान लखनऊ उत्तर से विधायक डॉ. नीरज बोरा, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह, जीएम जलकल कुलदीप सिंह, चीफ इंजीनियर महेश वर्मा, जोनल अधिकारी मनोज प्रभात सहित कई अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।


सरकार जनता की सुविधाएं देने के लिए तैयार

मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं देने के तैयार है। नगर निगम को और अधिक उत्तरदायी बनाना उनकी प्राथमिकता है। वहीं महापौर सुषमा खर्कवाल ने आश्वस्त किया कि निरीक्षण में जो भी खामियां पाई गईं, उन्हें जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएगा।

1 / 7
Your Score0/ 7
Sumit Yadav

Sumit Yadav

मेरा नाम सुमित यादव है और मैं प्रयागराज का रहने वाला हूँ। पत्रकारिता में आने से पहले मैंने अपने करियर की शुरुआत फोटो पत्रकारिता से की थी। कैमरे के साथ काम करते-करते जब कलम भी थाम ली, तो लोगों की आवाज़ बन गया। साल 2014 में मैंने बतौर रिपोर्टर अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की। इस दौरान मैंने राजस्थान पत्रिका (रायपुर), ईटीवी भारत (प्रयागराज), पत्रिका डिजिटल यूपी (प्रयागराज) और अमर उजाला (पंचकूला, चंडीगढ़) जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। फिलहाल मैं न्यूज़ट्रैक (लखनऊ) के साथ जुड़कर पत्रकारिता का काम कर रहा हूँ और लोगों की बातों को आवाज़ देने का काम लगातार कर रहा हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!