लखनऊ में कल से शुरू होगा 'विद्या भारती' द्वारा तीन दिवसीय 'वैदिक महोत्सव', 600 छात्र होंगे शामिल

लखनऊ में 19 से 21 सितंबर तक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती द्वारा वैदिक गणित एवं संस्कृति महोत्सव 2025 का आयोजन होगा। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में 13 जिलों के 600 से अधिक छात्र और 100 शिक्षक हिस्सा लेंगे।

Hemendra Tripathi
Published on: 18 Sept 2025 9:04 PM IST
लखनऊ में कल से शुरू होगा विद्या भारती द्वारा तीन दिवसीय वैदिक महोत्सव, 600 छात्र होंगे शामिल
X

Lucknow News: लखनऊ में कल 19 सितंबर को एक ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। निराला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती द्वारा तीन दिवसीय प्रांतीय वैदिक गणित एवं संस्कृति महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 19 से 21 सितंबर तक चलेगा जिसमें अवध प्रांत के 13 जिलों के 600 से अधिक छात्र और 100 से अधिक शिक्षक हिस्सा लेंगे। यह महोत्सव आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ हमारी प्राचीन वैदिक परंपराओं को जोड़ने का एक अनूठा प्रयास है।

कल से शुरू होगा कार्यक्रम: 'गणित' और 'कला' का संगम

आज हुई प्रेस वार्ता में विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक राम जी सिंह ने मीडिया को इस कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन शुक्रवार 19 सितंबर को दोपहर 3 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री जेपीएस राठौर रहेंगे। यह आयोजन सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि एक ऐसा मंच है जहां छात्र अपनी गणितीय और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें लगभग 100 से अधिक प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें हर उम्र के छात्र हिस्सा ले सकते हैं।

- गणितीय प्रतियोगिताएं: इसमें गणित के प्रदर्शन गणित के प्रयोग गणित के प्रश्न मंच और पत्र वाचन जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

- सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं: इसमें कथा कथन लोक नृत्य और अन्य पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन होगा।

इन प्रतियोगिताओं को शिशु वर्ग बाल वर्ग किशोर वर्ग और तरुण वर्ग में बांटा गया है ताकि हर आयु वर्ग के भैया-बहन अपनी प्रतिभा दिखा सकें।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य, 'वैदिक ज्ञान' का प्रचार

इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैदिक गणित और भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि पैदा करना है। वैदिक गणित जो प्राचीन भारतीय गणित का हिस्सा है। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी समृद्ध विरासत को दर्शाते हैं। प्रेस वार्ता में अतिथियों का सम्मान विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गेश चंद्र पांडेय ने किया साथ ही प्रचार-प्रसार प्रमुख अनुज शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन न सिर्फ छात्रों के लिए एक सीखने का मौका है बल्कि यह भी दिखाता है कि हमारी शिक्षा प्रणाली अपनी जड़ों से कितनी मजबूती से जुड़ी हुई है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!