नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक आज, एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला के नाम पर होगी सड़क

लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में विकास योजनाओं, अवैध पार्किंग कार्रवाई, सड़क मरम्मत, मूर्तियां और सड़क नामकरण पर अहम फैसले लिए जाएंगे।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 22 Aug 2025 10:45 AM IST (Updated on: 22 Aug 2025 10:55 AM IST)
Municipal corporation executive meeting
X

Municipal corporation executive meeting 

Lucknow News: लखनऊ नगर निगम की शुक्रवार को कार्यकारिणी बैठक होगी। यह 12 सदस्य पूरे होने के बाद पहली बैठक है। इस बैठक में पहले कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके बाद शहर के विकास और योजनाओं को लेकर कई मुद्दों पर प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। उसमें अवैध पार्किंग पर क्रेन से कार्रवाई करने का प्रस्ताव, वार्ड नामकरण प्रस्ताव, उद्यान के अनुरक्षण के टेंडर, वर्क शॉप शिफ्ट करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

सड़क और स्ट्रीट लाइट का उठेगा मुद्दा

शहर में अधिकतर सड़़कें बारिश में जर्जर हो गई है। वहां गिट्टी उखड़ गई है। इस बैठक के एजेंडे में सड़क पर पैच वर्क कराना, सीवेज प्रॉब्लम, अवैध पार्किंग, वेंडिंग जोन, साफ पानी की आपूर्ति, कूडा उठान प्रॉपर तरीके से करने और खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या का तत्काल समाधान करने का एजेंडा रखा जाएगा। शहर की अन्य समस्याओं के समाधान को बैठक में उठाया जा सकता है।

एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला के नाम सड़क

ग्रुप कैप्टन एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला के नाम पर सड़क का नाम रखा जाएगा। जो संपर्क मार्ग बसंत बिहार कालोनी को कानपुर बाईपास हाईवे से जोड़़ता है। इसके अतिरिक्त इंदिरा नगर सेक्टर आठ से रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल के सामने की सड़़क का नामकरण मशहूर वैज्ञानिक स्व. राम बक्श सिंह के नाम से किए जाने का प्रस्ताव भी शामिल है। राम बक्श सिंह एक प्रतिछठित वैज्ञानिक के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने गोबर और वनस्पति से गोबर गैस की रासायनिक विधि का आविष्कार किया था।

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नाडिस की मूर्ति

विकास नगर सेक्टर 6 विद्युत केन्द्र क निकट चौराहे पर पदम भूषण पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नाडिस की मूर्ति लगाई जाएंगी। हजरतगंज स्थित रामतीरथ वार्ड में परिवर्तन चौक के पास सफाई कर्मचारियों के नेता जगदीश प्रसाद वाल्मीकि की मूर्ति लगाए जाने का प्रस्ताव लाया जा रहा है। म्यूटेशन चार्ज में शासन से अधिकतम 10 हजार रुपए तक की गई कैपिंग को कार्यकारिणी में प्रस्ताव रखकर एडॉप्ट किया जाएगा। यह प्रक्रिया नए वित्त वर्ष से शहर में लागू है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Harsh Sharma

Harsh Sharma

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!