Lucknow News: शराब दुकानों के खिलाफ नगर निगम का शिकंजा, कई पर लगा जुर्माना

Lucknow News: नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन के लिए नहीं है, इसे नियमित रूप से शहर के विभिन्न इलाकों में चलाया जाएगा। अलीगंज के बाद नगर निगम की अगली कार्रवाई महानगर, निशातगंज और गोमती नगर जैसे व्यावसायिक क्षेत्रों में होगी।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 2 July 2025 7:55 PM IST
Action against liquor shop in Lucknow
X

Action against liquor shop in Lucknow (Photo: Social Media)

Lucknow News: लखनऊ नगर निगम ने अवैध रूप से संचालित शराब दुकानों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को अलीगंज इलाके में व्यापक अभियान चलाया। यह कार्रवाई नगर निगम की राजस्व टीम और प्रवर्तन दल द्वारा संयुक्त रूप से की गई, जिसमें कई दुकानों का निरीक्षण किया गया और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर चालान कर जुर्माना लगाया गया।

मानकों का उल्लघंन करने पर कार्रवाई

इस अभियान से पहले कुछ दुकानों को मानकों का उल्लघंन और वैध लाइसेंस के बिना चलने पर चिन्हित किया गया था। ऐसी दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करने के उद्देश्य से दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। नगर निगम की कार्रवाई का नेतृत्व कर अधीक्षक सभाजीत सिंह ने किया। उनके साथ एसएफआई संचिता मिश्रा, राजस्व निरीक्षक इमरान खान एवं प्रवर्तन दल की टीम भी मौजूद रही।

दुकानों में दस्तावेजों जाकर की जांच

इस कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकानों में दस्तावेजों की जांच की। जिन दुकानदारों के पास वैध लाइसेंस नहीं पाया गया, उन्हें मौके पर नोटिस जारी किया गया, निर्धारित जुर्माना भी वसूला गया, कुछ दुकानदारों ने दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए समय की मांग की, तो नगर निगम की टीम ने सीमित अवधि के लिए स्वीकार कर लिया, लेकिन निर्धारित समय में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर कार्रवाई होगी।

अभियान केवल एक दिन के लिए नहीं

नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन के लिए नहीं है, इसे नियमित रूप से शहर के विभिन्न इलाकों में चलाया जाएगा। अलीगंज के बाद नगर निगम की अगली कार्रवाई महानगर, निशातगंज और गोमती नगर जैसे व्यावसायिक क्षेत्रों में होगी, जहां कई दुकानों के अवैध और मानक के अनुरूप न संचालित होने की शिकायत हैं। जो दुकानें निगम जांच के दौरान दायरें में आएंगी।

कार्रवाई शराब दुकानों तक सीमित नहीं

नगर निगम के प्रवक्ता के अनुसार यह कार्रवाई केवल शराब की दुकानों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सभी प्रकार के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को इसमें शामिल किया जाएगा। नगर निगम का प्राथमिक उद्देश्य शहर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान वैध रूप से, नगर निगम के निर्धारित मानकों और नियमों के तहत संचालित हों। इससे न केवल राजस्व में पारदर्शिता आएगी, बल्कि अव्यवस्था पर अंकुश लगेगा।

1 / 6
Your Score0/ 6
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Reporter

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!