TRENDING TAGS :
Lucknow News: लखनऊ में फिर चला निगम का बुलडोजर, दो करोड़ की संपत्ति को अवैध कब्जे से कराया गया मुक्त
Lucknow News: नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश से ग्राम-गहरू, तहसील सरोजनीनगर में सरकारी भूमि को अवैध कब्जा से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया गया।
: लखनऊ में फिर चला निगम का बुलडोजर (photo: social media )
Lucknow News: नगर निगम की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो करोड़ की संपत्ति को अवैध कब्जे मुक्त कराने की कार्रवाई की। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश से ग्राम-गहरू, तहसील सरोजनीनगर में सरकारी भूमि को अवैध कब्जा से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया गया। टीम ने जेसीबी की सहायता से सरकारी जमीन पर बनाई गई अस्थाई आउंड्रीवाल और अन्य निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की।
लोगों की विरोध करने पर पीछे नहीं हटा बुलडोजर
कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध करने पर भी बुलडोजर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटाया गया। पुलिस प्रशासन के सहयोग से अवैध कब्जा मुक्त करने की कार्रवाई पूरी की गई। टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि जमीन संख्या 1133 खसरा संख्या 1151 में से कुल 0.406 हेक्टेयर भूमि पर से अवैध कब्जा हटाया गया। प्रशासन के अनुसार यह भूमि बेशकीमती है, जिसकी कीमत दो करोड़ है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कार्रवाई की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दिया और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहे।
जीरो टॉलरेंस की नीति से की जा रही है कार्रवाई
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि इस अभियान से नगर निगम की अतिक्रमण के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति और प्रशासन की सक्रियता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।
ये टीम रहें शामिल
अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति संजय यादव, तहसीलदार नगर निगम अरविन्द पाण्डेय और नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की है। इस दल में राजस्व निरीक्षक नगर निगम अविनाश चन्द्र तिवारी, नगर निगम लेखपाल अनुपम मिश्रा, क्षेत्रीय लेखपाल तहसील सरोजनी नगर ओम प्रकाश राजपूत और थाना सरोजनी नगर से पुलिस बल के साथ-साथ नगर निगम का प्रवर्तन दल कार्रवाई में शामिल था।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!