Advertisement
TRENDING TAGS :
Lucknow: पेटा इंडिया का 'झकझोर' देने वाला प्रदर्शन! ‘भुना इंसान’ बनकर दिया शाकाहार का संदेश
Lucknow News: संस्था के कार्यकर्ता एक इंसान के रूप में तैयार 'भुना मांस' का रूप धारण कर लोगों को पशुओं के प्रति करुणा और शाकाहारी जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
Lucknow news (photo: Newstrack)
Lucknow News: विश्व खाद्य दिवस से पूर्व राजधानी लखनऊ के परिवर्तन चौक पर पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA इंडिया) द्वारा एक अनोखा जागरूकता अभियान चलाया गया । संस्था के कार्यकर्ता एक इंसान के रूप में तैयार 'भुना मांस' का रूप धारण कर लोगों को पशुओं के प्रति करुणा और शाकाहारी जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया ।
ये है कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य
पेटा इंडिया के अभियान समन्वयक उत्कर्ष गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को यह याद दिलाना है कि मांसाहारी भोजन के कारण हर वर्ष अरबों पशुओं की हत्या कर दी जाती है। मुर्गे, बकरे, मछलियां और अन्य जीव जिन्हें इंसान भोजन के रूप में इस्तेमाल करता है, उन्हें दर्दनाक परिस्थितियों में मारा जाता है। संस्था का कहना है कि पौधों पर आधारित भोजन न केवल पशुओं के जीवन की रक्षा करता है, बल्कि यह इंसानों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक और पर्यावरण के अनुकूल है।
हर साल 200 पशुओं की जान बचाई जा सकती है...
पेटा इंडिया के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति शाकाहारी जीवनशैली अपनाता है, तो वह प्रतिवर्ष लगभग 200 पशुओंकी जान बचा सकता है। साथ ही इससे ग्लोबल वार्मिंग, जल प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन जैसी पर्यावरणीय समस्याओं में भी कमी लाई जा सकती है। संस्था ने लोगों से अपील की है कि वे पशुओं के प्रति संवेदनशील बनें और प्रजातिवाद की मानसिकता को त्यागे।
1 / 5
पेटा इंडिया के अभियान में शामिल एक व्यक्ति ने अपनी त्वचा पर 'भुना हुआ' बनवाया, जिससे लोगों को यह संदेश देने का उद्देश्य था: -
See Source Article Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!