TRENDING TAGS :
Lucknow News: जमानत पर छूटकर आए रेप आरोपी ने महिला का किया अपहरण... दोबारा दरिंदगी करके झाड़ियों में फेंका, लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के दुबग्गा इलाके में जमानत पर छूटे आरोपी अंशू मौर्या ने एक बार फिर उसी महिला का अपहरण कर दुष्कर्म किया, जिसके केस में वह जेल गया था। आरोपी ने महिला के हाथ-पैर बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Released on Bail Man Rapes Victim Again in Lucknow Dubagga Dumps Her Tied in Bushes accused arrested
Lucknow News: राजधानी लखनऊ के दुबग्गा इलाके में बीते शुक्रवार को एक महिला कपड़े से हाथ-पैर और मुंह बंधी हुई पाई गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर उसके बयान लेते हुए जांच शुरू की। बताया जा रहा था कि महिला से दुष्कर्म करने के मामले में जेल गए अंशू मौर्या उर्फ अभय मौर्या नाम के आरोपी ने जेल से छूटकर आने के बाद महिला से दोबारा से उसका अपहरण करके दुष्कर्म किया और हाथ पैर बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने महिला के झाड़ियों से बरामद होने के बाद घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और इसी बीच चंद घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को लीलाखेड़ा अंडरपास के पास से पकड़ा गया। वहीं, इस मामले से जुड़े दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने दहेज की थी FIR, तेजी के साथ हुई गिरफ्तारी
पुलिस टीम से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने दुबग्गा थाने में तहरीर देते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी तहरीर में युवती ने बताया था कि ने सुनियोजित षड्यंत्र के तहत उसका अपहरण कर एक वाहन में जबरन बंधक बनाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपियों की ओर से उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 64/352/79/140(2)/127(2)/61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। तेजी से शुरू हुई अभियुक्त की तलाश के बीच उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
जमानत पर बाहर आते ही की वारदात, दोबारा दुष्कर्म कर झाड़ियों में फेंका
आपको बता दें कि महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी अंशू मौर्य को पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पीड़िता ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था और मामला न्यायालय में विचाराधीन था। लेकिन कुछ ही समय बाद आरोपी को जमानत मिल गई और वो जेल से बाहर आ गया। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी अंशू मौर्य ने न सिर्फ पीड़िता को किडनैप किया बल्कि उसे एक सुनसान स्थान पर ले जाकर दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए महिला के हाथ-पैर बांध दिए और उसे झाड़ियों में फेंक दिया। महिला बेहोशी की हालत में पड़ी रही, जिसे ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!