Mathura News: मथुरा DM चंद्र प्रकाश सिंह ने बाढ़ को लेकर दी सूचना, कहा - 'हम खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं'

Mathura News: हमारी बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं। हमारी जो सेंटर होम है वह सक्रिय है। लोगों की खाने पीने की पर्याप्त व्यवस्था है जानवरों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था है। पशुओं के चारों की पूरी व्यवस्था है।

Amit Sharma
Published on: 19 Aug 2025 4:48 PM IST
X

Mathura News: मथुरा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया। पूर्व तीन दिन पहले ताजे वाला बांध से 1लाख 4 000 क्यूसिब पानी छोड़ा गया था। जिसके कारण यमुना का जल स्तर बढ़ गया। अच्छी बात यह है कि तीन-चार दिन से जनपद में बारिश नहीं हो रही। सुबह से जलस्तर स्थित है। 1,65,86,87 सेंटीमीटर के बीच जल स्तर है। पीछे से बताया गया है। जलस्तर घट रहा है। हम किसी भी आकस्मिकता के लिए तैयार है। हमारी बाढ़ चौकीया सक्रिय है। हमारी जो सेंटर होम है वह सक्रिय है। लोगों की खाने पीने की पर्याप्त व्यवस्था है जानवरों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था है। पशुओं के चारों की पूरी व्यवस्था है।

हमारी टीम सब तरह से तैयार

सीपी सिंह जिलाधिकारी एसपी साहब पूरी टीम एसडीएम एडीएम लगातार भ्रमण कर रहे हैं। लोगों के बीच जा रहे हैं। जो बाढ़ में सात आठ गांव प्रभावित हुए हैं जिनके चारों ओर पानी भर गया है। उनको पूरी सुरक्षा दी गई है। पूर्व सात आठ दिन पहले भी पानी आया था। वह पानी कम आया था अब ज्यादा पानी आया है।

हमारी टीम सब तरह से तैयार है 2023में ज्यादा पानी आया था उससे तो बहुत कम है। नगला कोस बाबूगढ़ गांव है जिनकी सड़क पर पानी आ गया है वहां दो स्टीमर लगा दिए गए हैं और जिन गांवों में पानी आया है। उन में सब्जी फल दूध रोजमर्रा की चीज गांव में ही उपलब्ध करा दी गई है जिससे गांव वालों को कोई भी परेशानी ना हो टीम पूरी तरीके से सक्रिय है और डॉक्टर कैंप लगा रहे हैं। सुरक्षा टीम भी कैंप लगा रही है और जिलाधिकारी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

जिलाधिकारी का कहना है मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं। किसी भी नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए जहां जल जमाव है वहां फसलों का निरीक्षण किया जा रहा है वह सर्वे किया जा रहा है जिसमें राज्स्व विभाग कृषि विभाग के लोग हैं पुलिस विभाग के लोग हैं वह बीमा कंपनी के लोग भी है जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है उनकी भरपाई की जाएगी और उन्हें संतुष्ट किया जाएगा।

प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट

प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और सुरक्षा में लगा हुआ है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के बाद मीडिया से सार्वजनिक कर बताया कि 12 घंटे की बात है। कोई भयभीत वाली बात नहीं है। कुछ समय बाद पानी उतर जाएगा। ऐसा उनकी टीम द्वारा बताया गया है। यमुना अपने शांत स्वभाव में आ जाएगी। जल स्तर घटने की संभावना है।

1 / 10
Your Score0/ 10
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!