TRENDING TAGS :
Mathura News: वृंदावन में पटाखा विवाद पर बवाल: महिलाओं समेत तीन घायल, पुलिस ने कराया समझौता
Mathura News:वृंदावन में दीपावली पर पटाखा चलाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। ईंट-पत्थर और सरिया से हमला होने पर एक युवक गंभीर घायल हुआ, तीन महिलाओं को भी चोटें आईं।
वृंदावन में पटाखा विवाद पर बवाल: महिलाओं समेत तीन घायल, पुलिस ने कराया समझौता (Photo- Newstrack)
Mathura News: मथुरा। वृंदावन थाना क्षेत्र में दीपावली की रात पटाखा चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झगड़े में बदल गया। घटना पुरानी काली दह स्थित रतन छतरी चौकी क्षेत्र की है। यहां सोनू निषाद नामक युवक पास के बगीचे में धमाका (पटाखे) चला रहा था। इसी दौरान बीरी सिंह पुत्र राधा रमन और सूरज पुत्र बीरी सिंह से कहासुनी हो गई। बताया गया कि दोनों शराब के नशे में थे और उन्होंने विवाद को बढ़ाने की कोशिश की।
सोनू के मना करने पर बात बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। कुछ देर बाद सोनू का भतीजा विक्रम मौके पर पहुंचा, तभी आरोप है कि बीरी सिंह और सूरज अपने परिवारजनों व कुछ अज्ञात लोगों को लेकर सोनू के घर पहुंच गए और वहां ईंट-पत्थर व सरिया से हमला कर दिया। हमले में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि परिवार की तीन महिलाओं को भी चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही थाना वृंदावन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने सोनू की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीपावली जैसे त्योहार पर इस तरह की घटनाएं न केवल सौहार्द बिगाड़ती हैं बल्कि पुलिस प्रशासन के लिए भी चुनौती बनती हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!