TRENDING TAGS :
Meerut News: महिला पर तेजाब से हमला, आरोपी की हुई पहचान, जांच में जुटीं चार टीमें
Meerut News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. विपिन ताड़ा ने बुधवार सुबह घटना की पुष्टि की।
meerut news
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के थाना लोहिया नगर क्षेत्र में मंगलवार रात तेजाब हमले की सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक 38 वर्षीय महिला पर एक किशोर ने तेजाब फेंककर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जांच के लिए चार टीमें गठित कर दी हैं और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. विपिन ताड़ा ने बुधवार सुबह घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घटना में महिला के हाथ झुलस गए हैं और उसका इलाज कराया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार, नगर पुलिस अधीक्षक (सीओ सिटी) के नेतृत्व में चार टीमें बनाई गई हैं, जो जल्द ही मामले का खुलासा करेंगी।
घटना से जुड़े सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला लोहिया नगर की रहने वाली है और निजी अस्पताल में नर्स है। महिला का पति राजमिस्त्री है और उनके तीन छोटे बच्चे हैं। मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे महिला अस्पताल की ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान एक किशोर उसके पीछे-पीछे चल रहा था, जिसके हाथ में कोल्ड ड्रिंक की बोतल में तेजाब भरा था।
जब महिला लोहिया नगर स्टैंड पर आटो का इंतजार कर रही थी, तभी आरोपी ने पीछे से महिला के चेहरे को निशाना बनाकर तेजाब फेंक दिया। तेजाब महिला की छाती और हाथों पर गिरा। वह दर्द से चीख पड़ी और मौके पर अफरातफरी मच गई। आरोपी भाग निकला। स्थानीय लोगों ने महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। स्थानीय पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं गश्त कर रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!







